• घरेलू गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी की सूचना पर थाना कोलार रोड पुलिस द्वारा एक पिकअप वाहन को पकडा

• पिकअप वाहन मे इंडेन कंपनी के 25 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त

• राय गैस एसेंजी द्वारा भेजे जा रहे थे सिलेण्डर

——–00——-

पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा वर्तमान मे घरेलू गैस की काला बाजारी रोकने व आरोपियो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन – 4 श्री मयूर खण्डेलवाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री मलकीत सिंह के सतत निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग भोपाल श्री आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक संजय सोनी के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षैत्र घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वालो पर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था
आज दिनांक 13.02.2026 को मुखबिर एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रं. MP04GA8005 का चालक वाहन मे अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर वाहन अपने आधिपत्य मे लेकर डीमार्ट की ओर से चूनाभट्टी की ओर कालाबाजारी करने जा रहा है। सूचना पर थाने के पास उक्त वाहन को रोका व चालक का नाम/पता पुछा तो चालक ने अपना नाम श्याम सिंह पिता रघुनाथ सिंह उम्र 42 वर्ष नि0 श्मसान के पीछे, ग्राम गोल, कजलीखेड़ा, भोपाल बताया। उक्त वाहन मे इंडेन कंपनी के 25 नग घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुये सीलबंद हालत मे मिले। चालक से उक्त सिलेंडर अपने आधिपत्य मे रखकर परिवहन किये जाने संबंधी कागजात की मांग की जाने पर चालक द्वारा किसी तरह के दस्तावेज नही दिखाये गये अर्थात सिलेंडर आधिप्तय मे रखकर परिवहन किये जाने संबंधी कोई कागजात नही होना बताये गये। चालक द्वारा उक्त गैस सिलेंडर राय गैस ऐजेंसी सेमरी जोड़, कोलार रोड़ से शाहपुरा ले जाने के लिये गाड़ी मे रखना बताया गया। प्रकरण खाद्य विभाग से संबंधित होने से खाद्य विभाग को सूचना दी गई जिस पर श्री पुष्पराज पाटिल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भोपाल मोबाईल नंबर 9752358520 थाना उपस्थित आये जिनके द्वारा थाना के बाहर मेन रोड़ पर घरेलू गैस सिलेंडर वाहन क्रं. MP04GA8005 के संबंध मे घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध परिवहन करते पाये जाने के संबंध मे विधिवत पंचनामा, कार्यवाही की गई है,

नाम आरोपीः- श्याम सिंह पिता रघुनाथ सिंह उम्र 42 वर्ष नि0 श्मसान के पीछे, ग्राम गोल, कजलीखेड़ा, भोपाल
जप्त मशरूका एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रं. MP04GA8005 मे रखे 25 घरेलू गैस सिलेण्डर इंडियन कंपनी के
महत्वपूर्ण कार्यवाहीः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोलार रोड निरीक्षक संजय सोनी,मनोज यादव, प्रआर 110 दौलत मालवीय, आरक्षक 2310 लोकेन्द्र सिंह व आर0 4529 अमित दिवाकर एवं थाना स्टाप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content