पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमान संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आदर्शकांत शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री संजीव कुमार पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़ श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना खजूरी सड़क द्वारा मुखबिर की सटिक सूचना पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई हेतु थाने से स्टाफ को हमराह लेकर कुल 225 लीटर देशी प्लेन मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त टाटा नेक्सान कार सहित कुल ₹14,95,000/- की संपत्ति जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना खजूरी सड़क पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 225 लीटर देशी प्लेन मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त टाटा नेक्सान कार सहित कुल ₹14,95,000/- की संपत्ति जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण: दिनांक 08/10/2026 को थाना खजूरी सड़क पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नीले रंग की टाटा नेक्सान कार क्रमांक MP04CU6692 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा खजूरी मस्जिद के पास, ईटखेड़ी रोड ग्राम खजूरी सड़क पर घेराबंदी कर उक्त कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में 25 कार्टून देशी प्लेन मदिरा, कुल 1250 क्वार्टर, कुल शराब की मात्रा 225 लीटर, कीमती लगभग ₹95,000/- बरामद हुए। शराब परिवहन संबंधी कार चालक अजय बैरागी से वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज मांगे गये जो आरोपी चालक के द्वारा नही होना बताया जो अवैध रूप से शराब परिवहन करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर शराब एवं ₹14,00,000/- कीमत की टाटा नेक्सान कार सहित कुल ₹14,95,000/- की संपत्ति विधिवत जप्त की गई।
आरोपी का विवरण: अजय बैरागी पिता बाबूलाल बैरागी, उम्र 31 वर्ष, निवासी मकान नंबर 31, विवेकानंद स्कूल के पास, भीमनगर, थाना अरेरा हिल्स, जिला भोपाल। आरोपी थाना अरेरा हिल्स जिला भोपाल में सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश हैं।
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उनि राजेन्द्र सिंह सोलंकी, सउनि प्रवीण सिंह, प्रआर. राहुल गुरू, प्रआर. युवराज सिंह, आर. वरुण त्रिपाठी, आर. गौतम मानकर, आर.गोविन्दा धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content