क्राइम ब्रांच भोपाल की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, 170kg गांजा, अल्यूमिनियम सिल्ली, वाहन समेत करीब 1.33 करोड़ रुपये का मशरुका बरामद

गृहमंत्रालय की गाइड लाइन अनुसार चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच पुलिस की नशे के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

170.90 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं एक आइशर ट्रक एवं 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 170 किलो 090 ग्राम अवैध गांजा जप्त ।

 गांजा, ट्रक एवं सिल्लियों सहित 1.33 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका जप्त।

 गांजा परिवहन में प्रयुक्त आइशर ट्रक जप्त ।

 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त ।

 क्राइम ब्रांच भोपाल को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता।

 तस्करी में प्रयुक्त लगभग 30 लाख रुपये कीमत का आइशर ट्रक जप्त।

 आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज।

 आरोपी से गांजा सप्लायर, डिलीवरी नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी।

 भोपाल में बड़ी मात्रा में गांजा खपाने की साजिश को क्राइम ब्रांच ने समय रहते विफल किया।

 ट्रक से 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ भी बरामद।

 एल्यूमीनियम सिल्लियों पर “NALCO” अंकित मिला।

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार,सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।

अपराध का विवरणः दिनांक 18.06.2026 को विश्वनीय मुखबिर ने थाना परिसर में उपस्थित आकर सूचना दिया कि गोल जोड़ तिराहे के पास रोड किनारे कोलार भोपाल में आइशर गाड़ी (मिनी ट्रक) खड़ी हुई है, जिसमें नीले रंग की त्रिपाल बंधी है। आइशर गाड़ी में एक व्यक्ति ड्रायवर सीट पर बैठा हुआ है, जिसका हुलिया दुबलापतला, चेहरे पर हल्की दाढ़ीमूंछ रखे हुए है, जिसने बैंगनी रंग की कलर वाली टीशर्ट एवं हल्के ग्रे रंग की पैंट पहने हुए है। उक्त आइशर गाड़ी में पीछे भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है, जो आइशर गाड़ी में रखे गांजे की डिलीवरी करने के लिये किसी का इंतजार कर रहा है। यदि उसे जल्दी नहीं पकड़ा गया तो वह गांजे को ठिकाने लगा देगा या गांजे को इधर-उधर कर देगा। यदि समय रहते पकड़ लिया गया तो उसके पास से बड़ी मात्रा में गांजा मिल सकता है। हमराह स्टाफ गवाहान थाने से मुखबिर द्वारा बताये स्थान गोल जोड़ तिराहा के पास रोड़ किनारे कोलार रोड थाना कजलीखेडा भोपाल के लिये रवाना हुआ जैसे ही थाने से बाहर निकलकर शहर की मुख्य सडक डीबी माल के सामने पहुँचे शहर में मेट्रो का काम चलने के कारण कई रास्ते बाधित होने से एवं सडक निर्माण कार्य चलने से तथा अत्याधिक चहल पहल के कारण हेवी ट्राफिक का सामना करना पडा बाद हमराह स्टाफ, गवाहान के रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान गोल जोड़ तिराहा के पास रोड़ किनारे कोलार रोड थाना कजलीखेडा भोपाल पहुँचा जहाँ शासकीय वाहन से ही मुखबिर द्वारा बताये अनुसार आइशर ट्रक एवं संदेही को तलाश किया जो मुखबिर द्वारा बताये अनुसार आइशर ट्रक गोल जोड़ तिराहा पर रोड किनारे कोलार डेम तरफ भोपाल तरफ आने वाली रोड पर उक्ट ट्रक कोलार डेम की तरफ मुँह करके (रोंग साईड) खडा दिखा जिसे हमराह स्टाफ व गवाहान को दिखाया एवं सूझ बूझ से हमराह स्टाफ गवाहान की मदद से घेराबंदी कर पकडाl

उक्त आइशर ट्रक में ड्रायवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा था जिसे ट्रक से नीचे उतारा गया एवं स्वयं का परिचय देकर उससे उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम आनन्द बैरागी पिता वंशीदास बैगारी उम्र 23 साल निवासी ग्राम हथवास तहसील सतवास जिला देवास होना बताया । एवं संदेही के द्वारा प्रस्तुत किये गये एक कीपेड जियो भारत कंपनी का मोबाईल एवं रेडमी गो एन्ड्राईड मोबाईल को रिकार्डिंग, फोनबुक , इन कमिंग , आउट गोइंग , मैसेज चैक करने के लिये अपने अधिपत्य में लिया गया बाद संदेही के आइशर ट्रक क्रमांक CG04 PE9434 की तलाशी ली गई आइशर ट्रक के केविन को चैक किया गया जहाँ पर संदेही के खाना बनाने का सामान एवं ट्रक के टूल बाक्स, कंबल, तकिया मिले बाद ट्रक के पीछे जाकर संदेही,स्टाफ की मदद से ट्रक का डाला एवं नीले रंग की पन्नी(त्रिरपाल) हटाकर ट्रक की तलाशी ली गई तो एक सफेद रंग की पन्नी से कुछ ढका हुआ दिखाई दिया उक्त पन्नी को हटाकर चैक किया तो 06 प्लास्टिक की बोरिया रखी मिली जिनमें कुछ पदार्थ रखा हुआ था उक्त 06 प्लास्टिक की बोरियो में रखे पदार्थ के बारे में संदेही से पूछने पर उसने सभी 06 बोरियो में गांजा होना बताया एवं ट्रक में एल्यूमीनिय इन गार्ड्स एल्यूमीनियम की सिल्लिया रखी मिली जिन पर हिंदी में नालको एवं अंग्रेजी में NALCO लिखा है । तो जिनका क्रमशः वजन निम्नानुसार है। (1) पहली प्लास्टिक की बोरी में रखे मादक पदार्थ गांजा का प्लास्टिक की बोरी सहित कुल वजन 28 किलो 510 ग्राम (2) दूसरी प्लास्टिक की बोरी में रखे मादक पदार्थ गांजा का प्लास्टिक की बोरी सहित कुल वजन 30 किलो 370 ग्राम (3) तीसरी प्लास्टिक की बोरी में रखे मादक पदार्थ गांजा का प्लास्टिक की बोरी सहित कुल वजन 21 किलो 610 ग्राम (4) चौथी प्लास्टिक की बोरी में रखे मादक पदार्थ गांजा का प्लास्टिक की बोरी सहित कुल वजन 30 किलो 620 ग्राम (5) पांचवी प्लास्टिक की बोरी में रखे मादक पदार्थ गांजा का प्लास्टिक की बोरी सहित कुल वजन 34 किलो 370 ग्राम (6) छटवी प्लास्टिक की बोरी में रखे मादक पदार्थ गांजा का प्लास्टिक की बोरी सहित कुल वजन 24 किलो 610 ग्राम होना पाया गया । उक्त सभी 06 प्लास्टिक की बोरियो में रखे मादक पदार्थ गांजा का उक्त 06 प्लास्टिक की बोरियो सहित कुल वजन 170 किलो 90 ग्राम होना पाया गया।

भोपाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

आरोपियों की जानकारी:-

क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय

1 आनन्द बैरागी पिता वंशीदास बैगारी उम्र 23 साल निवासी ग्राम हथवास तहसील सतवास जिला देवास 8 वी ड्रायवर

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया, उनि जसवंत सिंह, प्रआर कैलाश जाट, प्रआर कुशलपाल, प्र.आर. कुंवर बहादुर, आर. देवेन्द्र पलोदिया, आर. पवनेश, आर. जितेन्द्र चंदेल, आर.मलखान सिंह, आर. विवेक नामदेव, म.आर. पूजा यादव ।

keyboard_arrow_up
Skip to content