– आरोपीयो द्वारा फरियादी के साथ चोट पहुंचाकर दिया था लूट की घटना को अंजाम
– मनुआभान टेकरी में घूमने आये फरियादी तथा उसकी महिला दोस्त को चाकू की नोक पर डराकर दिया था लूट की घटना को अंजाम।
– आरोपीयो के कब्जे से लूट का मशरूका 01 सोने की चैन, 01 सोने का पैंडल, 01 जोड़ी कान के टाप्स, 01 आईफोन 15 प्रो मोबाईल, नगदी 1000 रूपये तथा एक धारदार लोहे की छुरी, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा गाडी जब्त की गई।
//घटना का विवरण//
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.09.2026 को फरियादी हर्ष शर्मा पिता दिपेन्द्र कुमार शर्मा उम्र-28 साल निवासी- फ्लैट नंबर टी-03, पैराडाइज, हेरिटेज गोविन्द गार्डन थाना अशोकागार्डन भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया की आज मैं मनुआभान टेकरी अपनी महिला दोस्त के साथ घूमने गया था की शाम करीब 08.30 बजे के लगभग जब हम लोग मनुआभान टेकरी पर टावर आफ गार्डन रेस्टोरेंट के पीछे टंकी बैच पर बैठे थे की तभी कुछ अज्ञात लड़के हमारे पास आये तथा उनमें से एक लड़के ने मेरा आईफोन 15 प्रो मोबाईल छीनने का प्रयास किया। मेरे द्वारा विरोध करने पर उस लड़के ने मुझसे छीनने हेतु मेरे को छाती पर चाकू पर चूरी से मार दी एवं मोबाईल छीनने हेतु मेरे हाथ में छूरी रख कर सोने की चैन जिसमें सोने का पैंडल लगा हुआ था तथा कान के 01 जोड़ी टाप्स सोने का तथा नगदी 4000 रूपये लूटकर भाग गये फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 667/2026 धारा 309(6) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
शहर में हो रही अपराधो पर अंकुश लगाने तथा आरोपीयो की धरपकड़ हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा विशेष दिशा निर्देश समय समय पर दिये जाते रहे है, उक्त निर्देशो के पालन में श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-03 श्रीमान आशुतोष गुप्ता द्वारा उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहानाबाद श्री अनिल वाजपेयी के कुशल नेतृत्व में लूट के आरोपीयो की धरपकड़ तथा माल बरामदगी हेतु थाना प्रभारी कोहेफिजा तथा जोन-03 के समस्त थानो के स्टाफ सहित कुल 06 टीम का गठन कर आरोपीयो की पतारसी व माल बरामदगी हेतु लगाया गया था। समस्त टीम द्वारा घटना स्थल द्वारा आस गुजरात मनुआभान टेकरी के आसपास लगे कैमरे तथा मनुआभान टेकरी पर आने जाने वाले सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर संदिग्धो की तलाश करते हुए आरोपीयो के निवास स्थान करौंद, शिव शक्ति नगर, नवजीवन नगर थाना छोलामंदिर पहुंचकर आरोपियो की घटना स्थल व आसपास लगे कैमरे के फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपीयो की पहचान सुनिश्चित की गईl
गिरफ़्तार आरोपियों का विवरण : 1- संदीप विश्वकर्मा उर्फ खेडा पिता स्व. टीकाराम विश्वकर्मा उम्र-20 साल निवासी- मकान नंबर 424, वार्ड नंबर 73, शिवनगर के पीछे, शिवशक्ति नगर थाना छोलामंदिर भोपाल 2- संदीप उर्फ संसू सोनी पिता जोगेश्वर सोनी उम्र-22 साल निवासी- रीता तिवारी का किराये का मकान, नवजीवन कालोनी थाना छोलामंदिर भोपाल 3- कबीर पाल पिता स्व. गोकुल पाल उम्र-20 साल निवासी- रूसल्ली करौंद चौराहा थाना निशातपुरा भोपाल
4- दुर्गा कुशवाह पिता भीकम सिंह कुशवाह उम्र-26 साल निवासी- रीता तिवारी का किराये का मकान, नवजीवन कालोनी थाना छोलामंदिर भोपाल
5- कुलदीप यादव पिता शिवशंकर उम्र-26 साल निवासी- न्यू गल्ला मंडी गेट लाल रोड करौंद थाना निशातपुरा स्थाई पता – ग्राम तारापुर अशोवर तहसील फतेहपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर (उ.प्र.)
बरामद मशरूका:-
1. एक आई फोन 15 प्रो मोबाईल कीमती करीबन 01 लाख 25 हजार रूपये
2. 01 सोने की चैन वजनी करीब 15 ग्राम
3. 01 सोने का पैंडल कृष्ण भगवान के फोटो के डिजाईन का वजनी करीब 05 ग्राम
4. 01 जोड़ी सोने के कान के टाप्स
5. घटना में प्रयुक्त छुरी
6. घटना में प्रयुक्त मोपेड एक्टिवा वाहन
आरोपियान के कब्जे से कुल करीब 06,00,000/- रूपये का मशरूका जब्त किया गया
आरोपियान का आपराधिक रिकार्ड –
1- संदीप विश्वकर्मा उर्फ खेडा पिता स्व. टीकाराम विश्वकर्मा उम्र-20 साल निवासी- मकान नंबर 424, वार्ड नंबर 73, शिवनगर के पीछे, शिवशक्ति नगर थाना छोलामंदिर भोपाल
क्रमांक अपराध क्रमांक धारा थाना
01 326/26 296(ए),115(2),351(3),3(5) बीएनएस छोला मंदिर
02 667/26 309(6) बीएनएस कोहेफिजा
2- संदीप उर्फ संसू सोनी पिता जोगेश्वर सोनी उम्र-22 साल निवासी- रीता तिवारी का किराये का मकान, नवजीवन कालोनी थाना छोलामंदिर भोपाल
क्रमांक अपराध क्रमांक धारा थाना
01 96/26 115(2),296(ए),351(3),3(5) बीएनएस छोला मंदिर
02 667/2026 309(6) बीएनएस कोहेफिजा
3- कबीर पाल पिता स्व. गोकुल पाल उम्र-20 साल निवासी- रूसल्ली करौंद चौराहा थाना निशातपुरा भोपाल
धारा थाना
क्रमांक अपराध क्रमांक धारा थाना
01 01/26 296(ए),115(2),351(1),119(1),3(5) बीएनएस इजाफा 25 आर्म्स एक्ट छोला मंदिर
02 326/26 296(ए),115(2),351(3),3(5) बीएनएस छोला मंदिर
03 762/26 34(1) आबकारी एक्ट छोला मंदिर
04 667/2026 309(6) बीएनएस कोहेफिजा
4- दुर्गा कुशवाह पिता भीकम सिंह कुशवाह उम्र-26 साल निवासी- रीता तिवारी का किराये का मकान, नवजीवन कालोनी थाना छोलामंदिर भोपाल
क्रमांक अपराध क्रमांक धारा थाना
01 213/2026 294,323,506,34 (भादवि) हनुमानगंज
02 667/26 309(6) बीएनएस कोहेफिजा
सराहनीय भूमिका –
थाना प्रभारी – निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि संजीव धाकड़, उनि विवेक शर्मा, उनि अमित भदौरिया (थाना हनुमानगंज), उनि मयंक सिंह परिहार (थाना शाहजहानाबाद) उनि सर्वेश सिंह, उनि उपेन्द्र नाथ, प्र.आर. आलोक तिवारी, प्रआर विजेन्द्र राजपूत, आर 1602 रवि चौबे, आर. रविन्द्र गौर, आर शैलेश रावत, आर आलोक मिश्रा, आर. प्रयाग कुमार थाना तलैया, आर. पवन तिवारी थाना तलैया, आर. आशीष व्याग्री थाना हनुमानगंज, आर. राकेश थाना हनुमानगंज, आर. शाहाब थाना गौतम नगर, प्र.आर. प्रवीण ठाकुर थाना गौतमनगर, आर. शुभम परमार थाना मंगलवारा, आर. अंकित सिंह थाना मंगलवारा, आर आकाश श्रीवास्तव थाना श्यामला हिल्स, आर. सुदीप चौहान थाना शाहजहानाबाद, आर. दीपक पांडेय थाना शाहजहानाबाद, आर. पुष्पेन्द्र थाना कोतवाली, आर. दिनेश चौहान कोतवाली, आर. शिवम साइबर सेल पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल, आर. दीपेन्द्र साईबर सेल जोन-03 भोपाल, आर. त्रिपाल, म.आर. किरण पटेल, म.आर. सोनम पटेल, म.आर. गायत्री पटेलl





