भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लम्बे सेवाकाल उपरांत सेवानिवृत्त हुए 11 अधिकारियों की सेवानिवृत्त हेतु आज आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गयाl

सम्मान समारोह के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों तथा उनके परिजनों को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सभी की दिनचर्या में अक्सर बहुत ही ज्यादा परिवर्तन आ जाता हैl इस कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है l स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, वृद्धावस्था में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहेंl इसलिए आप सभी से आग्रह है कृपया अपने आप को हमेशा व्यस्त रखे एवं फिट रहे ताकि अपना एवं अपने परिवार का बखूबी से ध्यान रख सके l अगर सेवाकाल के दौरान आपके कोई ख्वाब या योजना अधूरी रह गई हो तो उसे अवश्य पूरा करें l भोपाल पुलिस परिवार हमेशा आप लोगों के साथ है, आपके परिवार मे कभी कोई जरूरत लगे तो बेझिझक अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं l आप सभी को स्वस्थ्य एवं सुखी सेवानिवृत्त जीवन की अनंत शुभकामनाएं l

विदाई समारोह के अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान की महत्वपूर्ण घटनाओं एवं पलों को सभी से साझा किए, साथ ही माता-पिता, पत्नी एवं बच्चों के सपोर्ट/सहयोग को याद करते हुए भोपाल पुलिस तथा मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आधार व्यक्त कर धन्यवाद दिया, साथ ही परिजनों ने भी पुलिस के प्रति समर्पण एवं भावनाओं को व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग का आभार जतायाl

निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवानिवृत:-

1-निरीक्षक श्री स्वामी शरण शर्मा थाना अशोका गार्डन

2- उप निरीक्षक श्री राजेंद्र भांड कार्यालय पुलिस आयुक्त

3- उप निरीक्षक श्री नर्मदा प्रसाद पटेल DSB भोपाल

4- सहायक उप निरीक्षक श्री विनीत कुमार त्रिवेदी थाना कोतवाली

5- उप निरीक्षक श्री सतीश कुमार दोहरे एसीपी कार्यालय टीटी नगर

6- उप निरीक्षक श्री राम स्नेही थाना श्यामला हिल्स

7- सहायक उप निरीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह भदोरिया थाना यातायात

8- सहायक उप निरीक्षक श्री लोटन सिंह डीआरपी लाइन

9- सहायक उप निरीक्षक श्री रामाधार हरियाले DSB भोपाल

10- प्रधान आरक्षक श्री मोहनलाल जोशी डीआरपी लाइन भोपाल

11- प्रधान आरक्षक श्री सुरेश सैनी डीआरपी लाइन भोपाल।

keyboard_arrow_up
Skip to content