आरोपी के पास से 10.49 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर एवं दो मोबाईल फोन जप्त।

 आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

 आरोपी के विरुध्द पूर्व में भी मारपीट के अपराध पंजीबध्द ।

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा मायनर एक्ट के आरोपियो की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया है ।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।

अपराध का विवरण- विश्वनीय मुखबिर ने थाना परिसर में उपस्थित आकर सूचना दिया कि बाहुबली सेल के बगल में खाली मैदान एमपी नगर जोन-01 भोपाल में दो लडके काले रंग के एक्टिवा क्रमांक MP04 ZF 1528 पर बैठे है जिनमें से एक लडके का हुलिया दुबला पतला, चपटा चेहरा, थोडे बडे बाल, चेहरे पर हल्की दाढी रखे हुए है, एवं काले रंग की जैकेट पहने हुए है, तथा दूसरा लडका दुबला पतला, चपटा चेहरा,बडे बडे बाल, मंजरी आँखे है तथा नीले सफेद रंग की जैकेट पहने हुए है, जो दोनो अपने पास अवैध रूप से मादक पदार्थ एमडी रखे हुए है जिसे बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे है यदि उन्हे जल्दी नही पकडा गया तो वह एमडी किसी को बेचकर ठिकाने लगा देंगे या इधर उधर कर देंगे ।

यदि समय रहते पकड लिया गया तो उनके पास से बडी मात्रा में एमडी मिल सकता है तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये अनुसार दो लडके काले रंग की स्कूटी क्रमांक MP04 ZF 1528 पर बैठे दिखे जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिनको स्वयं का परिचय देकर उनसे उनके नाम पता पूछा जो अपना अपना नाम (1) अयान उर्फ अरबाज पिता अनीश युसुफ खान उम्र 25 साल निवासी बुधवारा चार बत्ती चौराहा पठान टेंट हाउस के पास आमना काम्प्लेक्स थाना कोतवाली भोपाल (2) अनस खान पिता मो. मुश्ताक खान उम्र 18 साल निवासी म.न. 04 ताज कालोनी झरने के आगे शाहजहानाबाद भोपाल का बताया गवाहों के समक्ष आरोपीगण अयान उर्फ अरबाज एवं अनस खान के पास मिली एक ऐयरपैक पारदर्शी पन्नी जिसके अंदर क्रिस्टलनुमा ब्राउन रंग का पदार्थ रखा है उक्त पन्नी को खोलकर उसमें रखे पदार्थ को थोडा सा उंगली से निकालकर सूंघकर, मसलकर अपने अनुभव एवं ट्रेनिंग से प्राप्त प्रशिक्षण के

आधार पर चैक किया तो उक्त पन्नी में रखा पदार्थ अवैध मादक पदार्थ एमडी जैसा पदार्थ होना पाया गया । जिसे पन्नी सहित तौल काँटा पर रखकर तौला गया तो कुल वजन 10.49 ग्राम होना पाया गया । बाद आरोपीगण का कृत्य धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पाय जाने से असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियो से मादक पदार्थ एमडी को रखने परिवहन करने के संबंध मे पृथक से पूछताछ की जाती है।

आरोपियों की जानकारी:-

क्र नाम पता आरोपी व्यवसाय आरोपी का आपराधिक रिकार्ड

1 अयान उर्फ अरबाज पिता अनीश युसुफ खान उम्र 25 साल निवासी बुधवारा चार बत्ती चौराहा पठान टेंट हाउस के पास आमना काम्प्लेक्स थाना कोतवाली भोपाल प्राइवेट जॉब 01 अप.क्र. 117/25 धारा 115(2), 3(5) बीएनएस थाना तलैया

2 अनस खान पिता मो. मुश्ताक खान उम्र 18 साल निवासी म.न. 04 ताज कालोनी झरने के आगे शाहजहानाबाद भोपाल प्राइवेट जॉब

सराहनीय भूमिका- उनि जसवंत सिंह , प्रआर. कुवर बहादुर, प्र.आर कुशलपाल, आर. बृज मोहन व्यास, आर. देवेन्द्र पलोदिया, आर. विवेक नामदेव, म.आर. पूजा यादव ।

keyboard_arrow_up
Skip to content