आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ ।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000 आंकी गई ।
आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20, 29 NDPS एक्ट में अपराध दर्ज ।
आरोपियों के विरुध्द पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धारा के तहत में अपराध पंजीबध्द ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा मायनर एक्ट के आरोपियो की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
अपराध का विवरण विश्वनीय मुखबिर ने थाना परिसर में उपस्थित आकर सूचना दिया भीम नगर फायर बिग्रेड कार्यालय के पास रोड किनारे भोपाल में एक महिला एवं लडका खडे है जिनका हुलिया महिला ने पीले रंग की साडी जिसमें सफेद चेक्स है तथा दोनो हाथ में हरे रंग की चूडिया पहने हैं उम्र लगभग 45 से 50 साल होगी, रंग गोरा, बाल काले हैं एवं लडका दुबला पतला उम्र लगभग 20 से 25 साल होगी, चेहरे पर हल्की दाढी मूंछें हैं और बाल काले हैं, ब्लैक एण्ड व्हाईट टी शर्ट पहना है जिस पर अंग्रेजी में सामने लाल रंग से मोन्सटर एनर्जी लिखा हुआ है । जो अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखे हुए है जिसे बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे है यदि उन्हे जल्दी नही पकडा गया तो वह गांजा किसी को बेचकर ठिकाने लगा देंगे या इधर उधर कर देंगे । यदि समय रहते पकड लिया गया तो उनके पास से बडी मात्रा में गांजा मिल सकता है । मुखबिर सूचना विश्वनीय होने से मुखबिर द्वारा बताये हुलिये एक महिला एवं लड़का खडे दिखे जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिन्हे स्वयं का परिचय देकर उनसे उनका नाम पता पूछा जो अपना अपना नाम (1) रेखा सिंह पति विजेन्द्र सिंह उम्र-45 साल नि0 वल्लभ नगर वार्ड 01 म.न.41/55 भीम नगर थाना अरेरा हिल्स भोपाल (2) दिनेश पिता अनोखी लाल कीर उम्र-23 साल नि0 संगाखेडा कला जिला नर्मदापुरम 03 विनोद बंगाली पिता सपन घोष उम्र 28 साल निवासी- झुग्गी न. 10/27 खेल छात्रावास के पास भीम नगर थाना अरेराहिल्स भोपाल का होना बताया आरोपिया रेखा सिंह, एवं आरोपी दिनेश कीर के पास मिली सफेद कट्टी में रखा मिला अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ (संयुक्त रूप से दोनो का) जिसका कट्टी सहित कुल वजन 2.400 ग्राम है बाद आरोपीगण का कृत्य धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पाय जाने असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियों से मादक पदार्थ एमडी को रखने परिवहन करने के संबंध मे पृथक से पूछताछ की जाती है।
आरोपियों की जानकारी:-
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय अपराधिक रिकार्ड
1 रेखा सिंह पति विजेन्द्र सिंह उम्र-45 साल नि0 वल्लभ नगर वार्ड 01 म.न.41/55 भीम नगर थाना अरेरा हिल्स भोपाल अनपढ़ सब्जी बेचता है 01 अप.क्र. 644/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जहांगीराबाद
2 दिनेश पिता अनोखी लाल कीर उम्र-23 साल नि0 संगाखेडा कला जिला नर्मदापुरम 9 वी तक ड्रायवर –
03 विनोद बंगाली पिता सपन घोष उम्र 28 साल निवासी- झुग्गी न. 10/27 खेल छात्रावास के पास भीम नगर थाना अरेराहिल्स भोपाल तीसरी तक पढ़ा पुताई का काम करता है 01 अप.क्र. 1022/14 धारा 294, 323, 336, 506, 34 भादवि थाना जहांगीराबाद
02 अप.क्र. 1083/14 धारा 327, 323, 294, 506, 34 भादवि थाना जहांगीराबाद
03 अप.क्र. 50/21 धारा 327, 323, 294, 506, 34 भादवि थाना अरेराहिल्स
04 अप.क्र. 653/21 धारा 36 बी आबकारी एक्ट थाना अरेराहिल्स
05 अप.क्र. 771/21 धारा 36 बी आबकारी एक्ट थाना अरेराहिल्स
06 अप.क्र. 002/24 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि थाना अरेराहिल्स
जप्त मशरुका
सराहनीय भूमिका- निरी अनुमेहा गुप्ता, उनि जसवंत सिंह , प्र.आर. कुंवर बहादुर, आर. देवेन्द्र पलोदिया, आर. राहुल ठाकुर, आर. रोहित यादव, म.आर. पूजा यादव ।




