❖ उत्तर प्रदेश से लेकर आ रही अवैध मदाक पदार्थ एमडी की खैप भोपाल में जप्त ।
❖ महिला आरोपी से 14 .19 ग्राम एमडी की गई बरामद कीमत लगभग 1,50,000/- ।
❖ क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो पर जारी है कार्यवाही ।
❖ अपराध में महिला का सहआरोपी भी गिरफ्तार ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।
अपराध का विवरणः– क्राइम ब्रांच थाना को विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एम.पी. नगर ज़ोन-2 स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने एक महिला ग्राहकों को अवैध मादक पदार्थ ‘MD’ बेचने के लिए आने वाली है। प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए, मुखबिर सूचना का पंचनामा तैयार कर तत्काल टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। मुखबिर के हुलिये के अनुसार एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम श्रद्धा चौकीकर पिता अनिल चौकीकर, उम्र 38 वर्ष, निवासी- रेलवे कॉलोनी, छिंदवाड़ा, हाल मुकाम भोपाल बताया। महिला आरक्षक की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपिया की जैकेट की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में सफेद रंग का क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला, जिसे तौलने पर पन्नी सहित कुल वजन 14.19 ग्राम पाया गया। एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के प्रावधानों का पालन करते हुए जप्ती की कार्रवाई की गई तथा विधिक प्रक्रिया के तहत मौके पर ही सीलबंद किया गया।
आरोपिया श्रद्धा चौकीकर से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि वह भोपाल पिछले 10 साल से भोपाल में रह रही है। शौक और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के चक्कर में वह नशे की आदी हो गई थी । उसने बताया कि दो दिन पहले ही वह राजेन्द्र राय के साथ उत्तर प्रदेश गई थी, यह MD लेकर आये थे आरोपिया की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साकेत नगर रीगल होटल के पास से दूसरे आरोपी राजेन्द्र राय (पिता स्व. श्री राम नगीना राय, उम्र 37 वर्ष, निवासी- ग्राम व थाना नरोजाबाद, जिला उमरिया, म.प्र.) को भी धर दबोचा। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।
आरोपियों की जानकारी:
क्र
नाम पता आरोपी
शैक्षणिक योग्यता
व्यवसाय
1
श्रद्धा चौकीकर पति/पिता अनिल चौकीकर आयु 38 वर्ष), निवासी- रेलवे कॉलोनी, छिंदवाड़ा, हाल मुकाम- भोपाल ।
बी.ई
प्राइवेट काम
2
राजेन्द्र राय पिता स्व. श्री राम नगीना राय आयु 37 वर्ष), निवासी- ग्राम व थाना नरोजाबाद, जिला उमरिया म.प्र.
बी-फार्मा
प्राइवेट काम
सराहनीय भूमिका-, उनि राजकिशोर मिश्रा,सउनि अनिल तिवारी, सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा,आर बृजमोहन व्यास,आर निलेश वर्मा,आर.विजय सेंगर, आर. रणधीर सिंह, म.आर. मुस्कान लामा ।





