भारतीय पुलिस सेवा संघ समागम के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में आज सायंकाल पुलिस ऑफिसर्स मेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम, उत्तर, पूर्व एवं मध्य क्षेत्र के जोनों द्वारा समूह आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक समिति द्वारा किया गया, उपरांत बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले प्रतिभागियों को नॉमिनेट कर पुरस्कार वितरित किया गया, जिसमें वेस्ट जोन 1st, इस्ट जोन 2nd, सेंट्रल जोन 3rd तथा नॉर्थ जोन की टीम 4th विजेता रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय सपत्नीक सम्मिलित हुए एवं पुलिस अधिकारियों तथा परिवारजनों का मनोबल बढ़ाया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर आशीर्वचन दिया।

keyboard_arrow_up
Skip to content