(।) माननीय उपराष्ट्रपति महोदय भोपाल के भ्रमण पर दिनांक-14.02.2025 को सांय 18ः30 बजे को पधार रहे है।

माननीय उपराष्ट्रपति महोदय विशेष विमान से ओल्ड एयरपोर्ट पहुंचकर सागर ग्रीन कोलार रोड, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भदभदा एवं वाना ग्रीन गार्डन नीलबड़ में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे। उपराष्ट्रपति महोदय का मार्ग निम्नानुसार रहेगाः-

ऽ ओल्ड एयरपोर्ट से रवाना होकर स्टेट हेंगर तिराहा, लालघाटी, व्हीआईपी रोड़, रेतघाट, पाॅलिटेक्निक चौराहा, स्मार्ट रोड, भदभदा चौराहा, सूरज नगर तिराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, केरवा डेम रोड़, संस्कार वेली स्कूल रोड, कलिया सोत रोड़, जागरण लेक यूनिवर्सिटी तिराहा से होकर सागर ग्रीन पहुचेगें।

सागर ग्रीन सिटी से इसी मार्ग से साक्षी ढाबा तिराहा-सूरज नगर तिराहा होकर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी पहुचेगें। कार्यक्रम उपरान्त सूरज नगर तिराहा से साक्षी ढाबा, बरखेडी होकर डीपीएस तिराहे से कार्यक्रम स्थल वाना ग्रीन गार्डन पहुचेगें।
इस दौरान माननीय उपराष्ट्रपति जी के मार्ग के आस-पास का सामान्य यातायात कुछ समय के लिए परिवर्तित मार्गों से निम्नानुसार संचालित होगाः-

ऽ माननीय उपराष्ट्रपति महोदय के विषेष प्लेन ओल्ड एयर पोर्ट लैण्ड होने पर गांधीनगर/एयरपोर्ट की ओर से आने वाला यातायात गांधीनगर /आषाराम तिराहा से करोंद,बायपास होकर परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा।
ऽ जो यातायात पॅालिटेक्निक चैराहा से व्हीआईपी रोड आयेगा उसे मोती मस्जिद, सदर मन्जिल, कलेक्टेªट, लालघाटी ओव्हर ब्रिज से संचालित किया जायेगा।
ऽ रोषन पुरा/डिपो चैराहें से पाॅलिटेक्निक चैराहे की ओर आने वाला यातायात गांधीपार्क, पुराना पुलिस कन्ट्रोल रूम तिराहा, तलैया थाना तिराहा, भारत टाॅकीज चैराहा,हमीदिया रोड़ होकर आ-जा सकेगा।
ऽ बाणगंगा,पुराना मछली घर, खटलापुरा मार्ग भी सामान्य यातायात के लिये खुला रहेगा परन्तु कुछ समय के लिये आवष्यकतानुसार रोका जाना प्रस्तावित है।
ऽ डिपों चैराहा तथा भदभदा चैराहा होकर साक्षी ढाबा, नीलबड़, रातीबड़ जाने वाले मार्ग पर व्हीव्हीआईपी/व्हीआईपी का शाम 06ः00 बजे के बाद लगातार आना-जाना रहेगा अतः सामान्य वाहन आ-जा सकेगें। परंतु भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। आवष्यकतानुसार इस मार्ग पर सामान्य यातायात रोका जा सकेगा।
ऽ इन मार्गों पर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें।
ऽ आकस्मिक सेवा एम्बूलेंस, फायर ब्रिगेड के आवागमन पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

कृपया आसुविधा से बचने के लिए एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्री परिवर्तित मार्गों का उपयोग करें यातायात पुलिस व प्रषासन को सहयोग प्रदान करें।

(ठ) वाना ग्रीन -नीलबड़ माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री षिवराज सिंह जी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम स्थल पर आने वाले उपराष्ट्रपति महोदय, केन्द्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह, श्री नितिन गडकरी, माननीय राज्यपाल महोदय म.प्र. एवं माननीय राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़, श्री माननीय मुख्यमंत्री जी म0प्र0 एवं उ0प्र0 आदि का आगमन प्रस्तावित हैं। प्रमुख अतिथियों के वाहनों के दबाव को दृष्टिगत रखते हुए आम यातायात सुगमता से चल सके इस बावद् परिवर्तित मार्गो से निम्नानुसार यातायात संचालित होगाः-
ऽ सीहोर- बिलकिसगंज की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन चालक जिनकों वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होना है वह खजूरी रोड बैरागढ़ से होकर भोपाल आ-जा सकेगें।
ऽ भोपाल से खजूरी सीहोर की ओर आने जाले वालों वाहन पाॅलिटेक्निक काॅलेज चैराहे से व्हीआईपी रोड़ बैरागढ़ होकर आ-जा सकेगें।
विशेष- जो वाहन विवाह स्थल आ रहे है उन्हें पृथक पार्किग दी गई है तथा पार्किग से वापसी हेतु विला बोंग स्कूल होकर गोरेगांव से सूरज नगर होकर वापस भोपाल की ओर आ सकेगें। वापसी में साक्षी ढाबा वाला मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।

आम जनता से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाषनं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

keyboard_arrow_up
Skip to content