❖ हॉस्पिटल के पास ड्रग्स बेचने की फिराक में थे तस्कर ।
❖ क्राइम ब्रांच ने 2.46 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दबोचे दो तस्कर ।
❖ गिरफ्तार दोनो तस्कर के कब्जे से बरामद अवैध मशरूका की लाखो में ।
❖ क्राइम ब्रांच की लगातर नशे के खिलाफ मुहीम जारी ।
क्राइम ब्रांच भोपाल प्रेस नोट शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।
अपराध का विवरणः थाना क्राइम ब्रांच, भोपाल के कार्यालय में एक विश्वसनीय मुखबिर द्वारा आकर गुप्त सूचना दी गई । सूचना के अनुसार, खुशीलाल अस्पताल के पास खाली मैदान, थाना कमलानगर, भोपाल में दो संदिग्ध लड़के मोटरसाइकिल से आने वाले थे। जिनके पास एमडी (MD) ड्रग्स होने की बात कही गई ।सूचना की सत्यता एवं गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराया गया सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया । पश्चात पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान खुशीलाल अस्पताल के पास खाली मैदान पहुँची । ग्राउंड में थोड़ी दूर खड़े होकर देखने पर मुखबिर द्वारा बतायी गई मोटरसाइकिल पर दो लड़के बैठे हुए दिखाई दिए पुलिस स्टाफ एवं गवाहों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया और नाम-पता पूछा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 1 सतनाम भाटिया उर्फ सरदार उम्र: 25 वर्ष पिता निवासी: मकान नंबर 58, गली नंबर 02, कैंची छोला, माता मडिया के पास, छोला मंदिर, भोपाल 2 दर्शन दवे उम्र: 23 वर्ष पिता का नाम: स्व. श्री हरीश दवे निवासी: मकान नंबर 76, राजेंद्र नगर कॉलोनी, भोपाल बताए, दोनों संदिग्धों को पृथक-पृथक एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 का नोटिस देकर उनके वैधानिक अधिकारों से अवगत कराया गया, तलाशी के दौरान आरोपी सतनाम भाटिया की जेब से पारदर्शी पन्नी में सफेद रंग का दरदरा क्रिस्टलनुमा पदार्थ तथा दर्शन दवे के पास सिगरेट की डिब्बी से ऐसा ही पदार्थ बरामद हुआ । तौल कांटे से वजन करने पर सतनाम भाटिया के कब्जे से 1.12 ग्राम और दर्शन दवे के कब्जे से 1.34 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स (कुल 2.46 ग्राम) जप्त की गई ।जप्तशुदा मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर, मोटरसाइकिल व मोबाइल जप्त करते हुए धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
आरोपियों की जानकारी:
क्र
नाम पता आरोपी
शैक्षणिक योग्यता
व्यवसाय
आपराधिक रिकॉर्ड
1
सतनाम भाटिया उर्फ सरदार उम्र: 25 वर्ष पिता मोहन भाटिया निवासी: मकान नंबर 58, गली नंबर 02, कैंची छोला, माता मडिया के पास, छोला मंदिर, भोपाल
12 वी
प्राइवेट काम
अप.क्र 143/26 धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
2
दर्शन दवे उम्र: 23 वर्ष पिता का नाम: स्व. श्री हरीश दवे निवासी: मकान नंबर 76, राजेंद्र नगर कॉलोनी, भोपाल
ग्रेजुएट
प्राइवेट काम
अप.क्र 122/25 धारा 303(2),317(2)],[3(5)] थाना बजरिया
अप.क्र 143/26 धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
सराहनीय भूमिका- उनि गोविंद यादव,प्रआर कुशलपाल, आर आनंद ,आर मलखान,आर प्रशांत,आर जीतू जादौन,आर विवेक नामदेव ।





