दिनांक- 16-09-2026
सर्व विश्वकर्मा समाज द्वारा दिनांक- 17-09-2026 दिन गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। समाज के बड़ी संख्या में महिला/पुरुष एकत्रित होंगे, इस दौरान यातायात प्रबंधन निम्नानुसार रहेगा:-
❖ अग्रसेन चौराहे पर मंच का निर्माण होने से दोनों ओर के वाहन उक्त मार्ग से नहीं चल सकेंगे। इस कारण रॉयल मार्केट से भवानी चौक की ओर आने वाले वाहन तीन मोहरा, शाहजहांनाबाद तिराहा, भोपाल टॉकीज होकर आ-जा सकेंगे।
❖ साथ ही व्हीआईपी रोड, रेतघाट से कोहेफिजा, मेहंदिया पूर्वी गेट से रॉयल मार्केट की ओर केवल दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन जिन्हें शा. मेहंदिया अस्पताल जाना है जा सकेंगे। शेष वाहन व्हीआईपी रोड, कवला, कोहेफिजा, कलेक्टरेट होकर आ-जा सकेंगे।
❖ अग्रसेन से भवानी चौक, मोती मस्जिद मार्ग पर चलने वाले सभी प्रकार की यात्री बसें, व्यावसायिक वाहन परिवर्तित मार्ग से चल सकेंगे।
आमजन से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें तथा Whatsapp No. 7587602055 पर भी बताएं। हम आपको सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।
नगरीय यातायात पुलिस भोपाल





