दिनांक-06-10-2026 को प्रातः-10:00 बजे से सी.एम. यूथ कॉन्क्लेव 2026 कार्यक्रम लालपरेड ग्राउण्ड में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें भोपाल शहर एवं आसपास के जिलों से लगभग 25000 हजार युवा सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के वृहद स्वरूप को दृष्टिगत रखते हुए लगभग 600 बसों से कार्यक्रम स्थल तक युवाओं को लाया जाएगा। जिनका मार्ग, ड्राप एंड गो, पार्किंग एवं आम यातायात का डायवर्जन योजना निम्नानुसार रहेगी:-

– रायसेन रोड से आने वाली बसें- पटेल नगर बायपास, पिपलानी पेट्र. पंप, महा. गांधी चौ.-चेतक ब्रिज, एमपी नगर, पुरानी जेल रोड होकर लालपरेड मैदान सरकार द्वार पर युवाओं को उतारकर पुरानी जेल परिसर मैदान में पार्क होगी।

– नर्मदापुरम रोड से आने वाली बसें- 11 मील, बागसेवनिया थाना चौराहा, सावरकर सेतु, नये ब्रिज, पुरानी जेल रोड होकर लालपरेड मैदान सरकार द्वार पर युवाओं को उतारकर पुरानी जेल परिसर मैदान में पार्क होगी।

– रातीबड़, नीलबड़ से आने वाले वाहन- रातीबड़, नीलबड़, भदभदा चौ. डिपो चौ.- माता मंदिर चौ.- रोशनपुरा चौ.-गांधीपार्क होकर लालपरेड मैदान विजय द्वार पर युवाओं को उतारकर एम.एल.ए. रेस्ट हाउस में पार्क होगी।

– लालघाटी व्हीआईपी रोड की ओर से आने वाले वाहन- गांधीनगर, लालघाटी, व्हीआईपी रोड, पॉलीटेक्निक चौ.-गांधीपार्क होकर लालपरेड मैदान विजय द्वार पर युवाओं को उतारकर रविन्द्र भवन में पार्क होगी।

– संगम भारत टॉकीज लिली टॉकीज की ओर से आने वाले वाहन- भारत टॉकीज, लिली टॉकीज, पी.एच.क्यू तिराहा होकर लालपरेड मैदान विजय द्वार पर युवाओं को उतारकर सिकंदरिया मैदान जहांगीराबाद थाने के सामने में पार्क होगी।

अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के भारी वाहन, यात्री बसें, व्यावसायिक, हल्के व मध्यम वाहनों का प्रातः-08:00 बजे से डायवर्जन निम्नानुसार रहेगा:-

%% परिवर्तित मार्ग%%&

– हमीदिया रोड से अल्पना तिराहा होकर रोशनपुरा की ओर जाने वाले भारी मध्यम, हल्के व्यावसायिक एवं यात्री वाहन संगम तिराहा से बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, सुभाष ओवर ब्रिज, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस होकर आवागमन कर सकेंगे।

– जिन्सी चौराहे से पुराने पी.एच.क्यू की ओर आने वाले लिली चौराहा का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

– एमपी नगर, हबीबगंज से पॉलीटेक्निक व्हीआईपी रोड, एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लिंक रोड नं-1, रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा चौराहा, पॉलीटेक्निक होकर आवागमन कर सकेंगे।

– अर्थात कार्यक्रम स्थल पर सम्मिलित होने वालों की संख्या अधिक होने से यातायात का दबाव ज्यादा होगा इस कारण वाहनों का डायवर्जन संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज चौराहा, लिली तिराहा, जिन्सी चौराहा, थाना एमपी नगर चौराहा, रोशनपुरा एवं मछली घर से लगातार रहेगा।

भोपाल स्टेशन/नादरा बस स्टैंड जाने हेतु मार्ग:-

– नादरा बस स्टैंड व भोपाल स्टेशन 6 नम्बर प्लेट फार्म जाने वाले पॉलीटेक्निक चौराहा, रेतघाट, रॉयल मार्केट, हमीदिया रोड होकर आवागमन कर सकेंगे।

– भोपाल स्टेशन 01 नम्बर प्लेट फार्म जाने वाले सुभाष ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर आवागमन कर सकेंगे।

नोट:- आकस्मिक वाहन एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 9993454449 पर संपर्क करें तथा व्हाट्सएप No-7587602055 पर भी बतायें। हम आपको सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

keyboard_arrow_up
Skip to content