दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की झांकियों का चल समारोह दिनांक-21-10-2026 को रात्रि-20:00 बजे से निकाला जायेगा। भारत टॉकीज तिराहा, सेंट्रल लायब्रेरी, इतवारा चौराहा, गणेश चौक मंगलवारा, गल्ला मंडी हनुमानगंज, छोटे भैया चौराहा, जनकपुरी, जुमेराती, पुराना पोस्ट ऑफिस, सिंधी मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क से होकर कमलापति घाट पर समाप्त होगा। साथ ही कुछ झांकियां पॉलिटेक्निक चौराहा से डिपो चौराहा, 25वीं वाहिनी के सामने भदभदा तिराहा होकर प्रेमपुरा घाट विसर्जन हेतु जायेंगी। चल समारोह के दौरान आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार परिवर्तित रहेगी:-
01- दिनांक-21-10-2026 को प्रातः 08:00 बजे से जुलूस के समापन अर्थात दिनांक-22-10-2026 के प्रातः लगभग 08:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के अनुमति प्राप्त/बिना अनुमति प्राप्त भारी वाहन खजूरी सड़क, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा चौराहा, इस्लाम नगर, चौपड़ा कला चौराहा, पटेल नगर, 11 मील, रातीबड़, लालघाटी, नूरगंज तिराहा, एयरपोर्ट चौराहा, करोंद चौराहा, भानपुर चौराहा, रत्नागिरी से आगे शहर में प्रतिबंधित रहेंगे।
02- दिनांक-21-10-2026 को शाम- 17:00 से सभी प्रकार के सिटीबस/मैजिक/चार पहिया वाहन भारत टॉकीज चौराहा, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड चौराहा एवं भोपाल टॉकीज चौराहा के मध्य प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन भारत टॉकीज से अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड से भोपाल टॉकीज की ओर नहीं आ-जा सकेंगे।
03- शाम-18:00 बजे से मंगलवारा थाना तिराहा, दयानंद चौक, जुमेराती पानी की टंकी तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी की ओर से किसी भी प्रकार का कोई वाहन घोड़ा नक्कास, बस स्टैंड की ओर नहीं जा सकेंगे।
04- प्रतिमाएं व झांकियां नादरा बस स्टैंड चौराहा से भारत टॉकीज के मध्य में कटरा बंद होंगी। इस दौरान भोपाल टॉकीज चौराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर, सपना लॉज तिराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर अल्पना तिराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
05- रात्रि 20:00 बजे तीन मोहल्ला से भोपाल टॉकीज चौराहा की ओर जाने वाले वाहन इस्लामी गेट से सिंधी कॉलोनी चौराहा होते हुए अग्रवाल धर्मशाला, समानांतर मार्ग से जा सकेंगे।
06- रात्रि में अल्पना टॉकीज से नादरा बस स्टैंड जाने वाले वाहन संगम टॉकीज तिराहा रोड अथवा समानांतर मार्ग से अग्रवाल धर्मशाला की ओर जा सकेंगे।
07- चल समारोह का अगला हिस्सा मंगलवारा पहुंचने पर सेंट्रल लायब्रेरी एवं छावनी रोड एवं बुधवारा से कोई भी वाहन इतवारा की ओर नहीं जा सकेंगे।
08- चल समारोह का अगला हिस्सा जुमेराती पहुंचने के उपरांत कोई भी वाहन रॉयल मार्केट से पीरगेट (भवानी चौक) की ओर नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार जुलूस का अगला हिस्सा रेतघाट पहुंचने पर कोई भी वाहन करबला से रेतघाट तथा पॉलिटेक्निक से कमला पार्क की ओर प्रवेश नहीं पा सकेंगे। इसी समय तलैया से बुधवारा की ओर कोई ट्रैफिक नहीं आ सकेगा। ये वाहन रॉयल मार्केट से तीन मोहल्ला, थाना शहजहांनाबाद के सामने से भोपाल टॉकीज, हमीदिया रोड, नादरा बस स्टैंड होकर आवागमन कर सकेंगे।
09- प्रतिमाओं का चल समारोह भारत माता चौराहा आने पर यातायात भदभदा नये पुल से सिटी डिपो चौराहा की ओर नहीं आ सकेंगे। ये वाहन आईआईएफएम नेहरू नगर चौराहा, एम.ए.सीटी चौराहा से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
(ब) बैरागढ़ एवं खजूरी की दुर्गा प्रतिमाओं/झांकियों का चल समारोह निकलेगा, जो बी.आर.टी.एस. कॉरीडोर के आगे सीहोर रोड विसर्जन स्थल बैरागढ़ पर विसर्जित होगी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार परिवर्तित रहेगी:-
01- बैरागढ़ विसर्जन स्थल भोपाल से इंदौर मार्ग पर होने से भोपाल शहर एवं इंदौर/देवास की ओर से आवागमन करने वाले वाहन लालघाटी से नूरगंज तिराहा, गांधीनगर तिराहा, एयरपोर्ट तिराहा, मुबारकपुर चौराहा नया बायपास, भौरी, खजूरी सड़क बायपास मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे, एवं शहर से इंदौर, सीहोर आने एवं जाने वाले वाहन झागरिया, रातीबड़, नीलबड़, भदभदा चौराहा, होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
(स) भारत टॉकीज चौराहा पर एकत्रित होने वाली प्रतिमाएं में से कुछ प्रतिमाएं भारत टॉकीज से सुल्तानिया जनाना अस्पताल, काली मंदिर तलैया, पुल पुख्ता, लिली टॉकीज चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से रोशनपुरा से जवाहर चौक होते हुए डिपो चौराहा से प्रेमपुरा विसर्जन घाट पहुंचकर विसर्जित होगी। चल समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी:-
01- चल समारोह के दौरान भारत टॉकीज चौराहा की ओर आवागमन बंद रहेगा। रेलवे स्टेशन की ओर आने-जाने वाले वाहन एमपी नगर, न्यू मार्केट की ओर आवागमन के लिये रेलवे स्टेशन, 1 नंबर प्लेट फॉर्म से अशोका गार्डन, 80 फीट रोड, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आर.ओ.बी., मैदा मिल, एमपी नगर होकर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार जो वाहन नये शहर से रेलवे स्टेशन की ओर आवागमन करने के लिये इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।
02- बोगदा पुल से भारत टॉकीज की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ये वाहन प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड अशोका गार्डन होकर आवागमन कर सकेंगे।
03- चल समारोह तलैया पहुंचने पर पुलिस कंट्रोल रूम से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन पुलिस कंट्रोल रूम, जेल मुख्यालय, कोर्ट चौराहा, मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर जा सकेंगे।
04- रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल, मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
05- चल समारोह रोशनपुरा होने पर अपेक्स बैंक से लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल, मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
06- दिनांक-21/22-10-2026 की मध्य रात्रि में लगभग 02:00 बजे के बाद जब चल समारोह रेतघाट की ओर आने को हो तब पॉलिटेक्निक चौराहा से रेतघाट/व्हीआईपी रोड आने-जाने वाला मार्ग बंद हो जायेगा, ऐसी स्थिति में जो वाहन चालक एयरपोर्ट जाना चाहते हैं। वह लिंक रोड न-1 अंबेडकर बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल तिराहा, सुभाष नगर, रेलवे ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड या पुल बोगदा से भारत टॉकीज अथवा रोशनपुरा, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पीएचक्यू, लिली तिराहा, तलैया, भारत टॉकीज, हमीदिया रोड, तीन मोहल्ला, रॉयल मार्केट, लालघाटी होकर आवागमन कर सकेंगे।
यात्री बसों के लिये विसर्जन के दौरान आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार परिवर्तित रहेगी:-
01- इंदौर, सीहोर आदि स्थानों से आने वाले वाहन खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास से, गांधीनगर, लालघाटी चौराहा से हलालपुर बस स्टैंड पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगे। विसर्जन के दौरान यात्री बसों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
02- आई.एस.बी.टी. बस स्टैंड से संचालित समस्त यात्री वाहन प्रभात गोविंदपुरा तिराहा, प्रभात चौराहा, भारत टॉकीज चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन होशंगाबाद रोड का उपयोग कर बायपास मार्ग से आवागमन कर सकेंगी।
03- गुना व ग्वालियर की ओर से आने वाली बसों का समापन स्टैंड हलालपुर बस स्टैंड ही रहेगा। सभी प्रकार की बसें लालघाटी से आगे रॉयल मार्केट की ओर नहीं आ सकेंगी।
04- बैरिसया बस स्टैंड से संचालित समस्त यात्री वाहन का समापन बेस्ट प्राइज तिराहा पर ही रहेगा। ये बसें बेस्टप्राइज तिराहा से शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगी।
05- होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना, छतरपुर आदि स्थानों की ओर से इंदौर, गुना, ग्वालियर की ओर जाने वाली यात्री बसें बायपास मार्ग का उपयोग कर सकेंगी।
आम जनता से अनुरोध है कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन फोन नंबर-0755-2677340 का उपयोग करें।
नगरीय यातायात पुलिस भोपाल





