त्यौहारो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के दिशा निर्देश पर डीसीपी जोन3 श्री आयुष गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमति शालिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में कोतवाली एसीपी संतोष और एसडीएम श्री लाखन चौधरी तथा थाना प्रभारी कोतवाली अपाला सिंह व तहसीलदार भूलेन्द्र कैलासिया की उपस्थिती में दिवाली त्योहार पर बाजार की भीड़भाड़ और सुरक्षा को देखते हुए बड़ी कार्यवाही की गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अपाला सिंह को सूचना मिली कि पुराने शहर बाजार के अंदर भीड़भाड़ बस्ती में विस्फोटक सामग्री पटाखे बेचे जा रहे हैं। एसडीएम सिटी तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तीन दुकानों पर कार्यवाही हुई जहां से 618000 का विस्फोटक बरामद हुआ है।

आरोपीगण:-

(1) धनराज भटेजा पिता हेमंत कुमार भटेजा उम्र – 42 साल निवासी मकान नंबर B2/201 ग्रीन एकड़ लाल घाटी थाना कोहेफिजा भोपाल हाल पता लक्की कलेक्शन कोतवाली रोड थाना कोतवाली भोपाल
धारा 288 BNS, 9(b) विस्फोटक अधिनियम लगभग 3,20,000

(2) अल्ताफ अनवर खान पिता खालिद अनवर खान उम्र – 22 साल निवासी मकान नंबर 639 गली नंबर एक मारवाड़ी रोड कोतवाली
लगभग – 10000

(3) सुनील भटेजा पिता हेमंत कुमार भाटिया उमर 40 वर्ष निवासी मकान नंबर B 2/ 201 ग्रीन एकड़ लाल घाटी थाना कोहेफिजा भोपाल हाल पता लक्की कलेक्शन कोतवाली रोड थाना कोतवाली भोपाल
लगभग – 317057

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी कोतवाली आपला सिंह के साथ एसआई हेमंत पाटिल, एसआई दयाशंकर पांडेय, एसआई मुंशीलाल, एएसआई दुलीचंद की सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content