आरोपीगण घुमक्कड प्रजाति के होकर करीब 1 वर्ष से थे फरार, पुलिस द्वारा दबिश देकर किया गिरफ्तार
-पुलिस द्वारा मानव देह व्यापार के रैकेट का किया पर्दाफाश ।
भोपाल शहर में महिलाओ पर घटित अपराधो,शरीर संबंधी अपराधियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिहं चौहान एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए नाबालिक बालिका की तस्करी के आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 24.01.25 को सूचक ममता बिढारे पति जितेन्द्र बिढारे उम्र 50 साल नि.ग्राम छनेरा थाना छनेरा जिला खण्ड़वा हाल पता जरीना पति मुबारिक का मकान दुलीचंद का बाग कारगील कालोनी हनुमानगंज भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 10.01.25 को मेरी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 102/25 धारा 137(2) बीएनएस व अपराध क्रमांक 103/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये । दौरान तलास तकनीकी साक्ष्यो के संकलन के आधार पर एक नाबालिक बालिका को बेडियाओ के डेरे जिला शिवपुरी तथा दूसरी बालिका को सपेरा बस्ती जिला गुना से दस्तयाब किया गया था । सैकडो मोबाईल नंबरो का तकनीकी डाटा खंगालने के उपरांत आरोपी विनोद प्रजापति को सपेरो व अन्य आरोपी बप्पानाथ सपेरा व रितिक सपेरा को गिरफ्तार किया गया था जो विवेचना मे आए तथ्यो व सीसीटीवी फुटेज ,सीडीआर व पूछताछ के आधार पर हेमराज बाई व रमेश नाथ द्वारा उक्त नाबालिकाओ को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर मानव देह व्यापार की नियत से बेंच दिया था । जिन्हे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता – पूर्व मे गिरफ्तार आरोपीगण. विनोद प्रजापति पिता कालूराम प्रजापति 26 साल नि. ग्राम कंचनपुरा सपेरा बस्ती विनायखेडी थाना कैंट गुना
2. रितिक सपेरा पिता बप्पा नाथ उर्फ लाल नाथ सपेरा उम्र 19 साल नि. ग्राम कंचनपुरा सपेरा बस्ती विनायखेडी थाना कैंट जिला गुना
3. बप्पा नाथ उर्फ लाल नाथ पिता मुंशी नाथ उम्र 41 साल निवासी ग्राम कंचनपुरा सपेरा बस्ती विनायखेडी थाना कैंट जिला गुना
वर्तमान मे प्रकरण के मुख्य सरगना गिरफ्तार आरोपीगणः- 1.हेमराज पति रमेश नाथ उम्र 50 साल नि. ग्राम गुर्जर तोडी थाना नजीरावाद भोपाल
2. रमेश नाथ पिता गिरवरनाथ उम्र 40 साल नि. सदर
भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि विवेक शर्मा,उनि अमित भदौरिया,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी, आरक्षक 3498 राकेश मंडलोई ,आरक्षक 3485 जितेन्द्र राजावत, आरक्षक 3417 आशीष वर्मा,महिला आरक्षक 4584 योगिता उइके, dcp zone 3 cyber टीम आर. शिवम वर्मा , आर. दीपेन्द्र सेंगर की सराहनीय भूमिका रही है

keyboard_arrow_up
Skip to content