➢ कलियासोत डेम के किनारे घूमने आये चार लोगो से हुई लूट की घटना का किया पर्दाफाश।
➢ आरोपियो ने छुरी दिखाकर चार लोगो से सोने व चाँदी की चेन लूटने की घटना को दिया था अंजाम ।
➢ लूट करने बाले तीनों आदतन आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
➢ आरोपियो के कब्जे से दो सोने की चेन, एक नग चाँदी की चेन एवं एक आर्टीफीशियल चेन सहित घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं चाकू किया जप्त कुल संपत्ती कीमती करीबन 05 लाख रूपये।
➢ कोलार, चूनाभट्टी व कमलानगर के प्रमुख मार्गों के चौराहों पर करीब 150 कैमरों का किया सूक्ष्मावलोकन।
➢ आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से चोरी, लूट, पोक्सो एक्ट, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के अपराध है पंजीवद्ध।
➢ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत।

शहर में होंने बाली लूट,चोरी एवं नकबजनी पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियो की धड पकड हेतु एवं कार्यबाही हेतु निर्देशित किया गया था ।

​उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री अखिल पटेल के निर्देशन एवं अति.पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर श्रीमती अंकिता खातरकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना रातीबड़ पुलिस ने लूट की बारदात को अंजाम देंने बाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

दिनांक 10.07.2024 दिनाँक 14/11/2026 आवेदिका संसृति ने बताया कि मै अपने दोस्त ख्याति, वंश और देव के साथ कलियासोद डेम के पास घूमने गये थे। हम चारों करीबन 09.00 बजे कलियासोद मैंदान पहुंच गये कार से बाहर आकर हमने कुछ फटाखे फोडे और बातचीत कर रहे थे, तभी एक मोटरसायकिल हमारे पास आकर रूकी उस पर बैठे तीनों लडके हमारे पास आये, उनमे से एक लडके ने चाकू के हत्थे की तरफ से देव को कंधे पर मारा जिससे हम लोग काफी डर गये तीनो लडकों ने हमे घेर लिया,उन लडकों ने कहा कि जल्दी से अपने अपने गले की चेन निकालो नहीं तो चाकू घुसेड दूंगा हमने मना किया लेकिन उन्होंने हम चारों के गले से चेन को छीन लिया। तीनों लडकों ने हमसे चेन लूटने के बाद हमे जान से खत्म करने की धमकी देकर मोटरसायकिल में बैठकर भाग गये । जिसकी रिपोर्ट पर आरोपीगणो के विरुद्ध लूट व जान से मारने की धमकी की धाराओ मे अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

अनुसंधानः- थाना पर अपराध पंजीबद्ध कर तुरंत बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-01 श्री अखिल पटेल द्वारा तत्काल आरोपियो की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया था जो थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना पर तीन अलग अलग टीमें का गठन कर आरोपियो की तलाश पतारसी की जो लूट की घटना करने बाले आरोपियो एवं जेल रिहाई आरोपियान के निगरानी बदमाशों से पूछताछ एवं प्रमुख मार्गों पर लगे करीबन 150 कैमरों का सूक्ष्मावलोकन करने एवं तकनीकी संसाधनों उपयोग एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर तीन आरोपीगणो को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जिनसे घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि तीनों दोस्तों ने मिलकर घटना को अंजाम देना बताया और लूट की गई चारो चेन एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल व छुरी को जप्त कर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूँछताँछ की जा रही है।

आरोपीगण की जानकारी
1. बलराम सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी ओम नगर थाना कोलार भोपाल
अपराधिक रिकार्ड
क्र
अप. क्र.
धारा
थाना
01
93/23
धारा 294, 323, 506, 34 भादवि
कोलार रोड
02
603/26
धारा 309(6),351(3), 3(5) बीएनएस
रातीबड

1. सौरभ रामटेक उम्र 21 वर्ष निवासी 59 हैवेल्स पार्क थाना कोलार
अपराधिक रिकार्ड
क्र
अप. क्र.
धारा
थाना
01
603/26
धारा 309(6),351(3), 3(5) बीएनएस
रातीबड
02
02/25
धारा 25 आर्म्स एक्ट
रातीबड

1. रामपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी नेहरू नगर भोपाल
अपराधिक रिकार्ड
क्र
अप. क्र.
धारा
थाना
01
603/26
धारा 309(6),351(3), 3(5) बीएनएस
रातीबड
02
246/20
धारा 344, 363, 366, 376(2)(n) भादवि व ¾, 5/6 पोक्सो एक्ट
थाना बेलखेडा जबलपुर

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निम्नांकित टीम की भूमिका सराहनीय रही ।
टीम01- थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रासबिहारी शर्मा , प्रआर कमलेश वर्मा, प्रआर मुकेश भारती,
आर सचेन्द्र
टीम-02 उनि ओ0पी0 रघुवंशी, प्रआर सत्येन्द्र , प्रआर ऋषि तिवारी, आर विनोद, आर कपिल,
टीम-03 उनि गौरव पाण्डेय, प्रआर धीरेन्द्र सिंह, आर अनुराग यादव, आर नीतेश

keyboard_arrow_up
Skip to content