श्रीमान पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार सिंह , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शेलेन्द्र सिंह, द्वारा नशे का कारोबार करने वाले लोगो की पहचान कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने के सबंध में निर्देश दिये है । इसी संबंध में दिनांक 27/10/2026 से 10/11/2026 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश भी पुलिस मुख्यालय से प्राप्त हुए हैं।
उक्त निर्देशो के पालन हेतू पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल आदर्श कांत शुक्ला , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 श्री संजीव पाठक , सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज पटवा के नेतृत्व में थाना निशातपुरा स्टाफ की टीम तैयार की गई ।
दिनांक- 28/10/26 को थाना निशातपुरा पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की प्रेम शर्मा निवासी- व्दारका नगर भोपाल नाम का लडका गांधी नगर तरफ से पीपुल्ल माल के पास किसी को नशे के इंजेक्शन देने के लिये आ रहा है कि सूचना तस्दीक के लिये थाना प्रभारी निशातपुरा भोपाल के नेतृत्व मे टीम तैयार की गई , टीम द्वारा सी साईट रेस्टोरेंट के पास न्यू जैल रोड भोपाल पर संदेही प्रेम शर्मा पिता भगतराम शर्मा उम्र- 20 वर्ष निवासी- चुन्नीलाल रैकवार का मकान गली नबंर 01 व्दारका नगर स्टेशन बजरिया भोपाल का पकडा गया । जिसके कब्जे से दो पन्नो में BUPRENORPHINE HYDROCHLORIDE INJECTION I.P RESTIGESIC 2 ML BATCH 146 नग तथा दुसरी पन्नी RX PHENIRAMINE MALEATEINJECTION 146 इंजेक्शन मिले । इजेक्शन BUPRENORPHINE HYDROCHLORIDE एन डी पी एस एक्ट के अंर्तगत स्वापक औषधी / सूचीबद्ध मादक पदार्थ होना पाया गया है , संदेही से उक्त मादक पदार्थ रखने का लायसेंस वैध दस्तावेज मांगे जो नही होना बताया । जिसका कृत्य धारा 8/22(ख) एन डी पी एस एक्ट के अंर्तगत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के कब्जे से मिले इजेक्शन कुल 292 को साक्षीयो के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 1144/26 धारा 8/22(ख) एन डी पी एस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है । आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है , जिसका पुलिस रिमाण्ड लेकर इंजेक्शन प्राप्त करने के स्रोत के सबंध मे कार्यवाही की जा रही है ।
पूर्व इतिहास- आरोपी पूर्व में भी थाना शाहजहानाबाद में लूट के प्रकरण में , थाना स्टेशन बजरिया में मारपीट के प्रकरण मे गिरफ्तार हुआ है ।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निशातपुरा निरीक्षक मनोज पटवा ,उनि अशोक शर्मा , सउनि सतेन्द्र चौबे, आर. जितेन्द्र सिकरवार , आर. नरेन्द्र, आर खेम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content