पुलिस आयुक्त श्रीमान संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान एवं 02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के पूर्व शहर में अवैध मादक पदार्थ परिवहन एवं विक्रय करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये उक्त निर्देशो के पालन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त दिशा निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्ग दर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर श्रीमती अंकिता खातरकर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।
आरोपी को कैसे पकड़ा गया- वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी टीटी नगर निरीक्षक गौरव सिंह दोहर द्वारा अवैध रुप से शराब व मादक पदार्थ बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कि गई जो मुखबिर द्वारा दी गई सूचना माता मंदिर 56 की लाइन पहुंच कर देखा कि मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति एक्टिवा से जा रहा था जिसे हमराह स्टाफ की मदद से रोककर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम संतोष लोंडे पिता कन्हैया लोंडे उम्र 46 वर्ष नि. म.नं. 285 बंगाली कालोनी पंचशील नगर टीटी नगर भोपाल का होना बताया, जिससे उसकी एक्टिवा गाडी में रखी हरे रंग की प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गई, बोरी के अंदर देशी मदिरा प्लेन के क्वाटर रखे हुये पाये गये, जिसे चैक करने पर देशी मदिरा प्लेन के कुल 310 क्वाटर, कुल शराब 55 लीटर 800 मि.ली. पायी गई, जो उक्त व्यक्ति से शराब परिवहन के संबंध मे वैध दस्तावेज चाहे गये उक्त व्यक्ति द्वारा कोई वैधानिक दस्तावेज नही होना बताया, आरोपी संतोष लोंडे का कृत्य धारा 34(2) आब.अधि. का पाया जाने से मौके पर आरोपी से सफेद रंग की एक्टिवा क्र. MP04-ST-5386 को तथा हरे रंग की प्लास्टिक की बोरी में देशी मदिरा प्लेन के कुल 310 क्वाटर, कुल शराब 55 लीटर 800 मि.ली. को विधिवत जप्त किया गया आरोपी संतोष लोंडे ने पुछताछ में बताया कि उक्त शराब चित्रा लोंडे निवासी बंगाली कालोनी के कहने पर बेचने के लिये चित्रा से ही लेकर आता था । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना टीटी नगर मे अप.क्र.820 /26 धारा 34(2) आबकारी अधि. का पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी संतोष लोंडे के विरूध्द थाना टी.टी. नगर मे पूर्व से मारपीट एवं आबकारी अधि. के 11 अपराध पंजीबद्ध है । आरोपिया चित्रा लोंडे फरार है जिसके के विरूद्ध मारपीट एवं आबकारी अधि. के कुल 09 अपराध पंजीबद्ध है ।
जप्त मालः- 55 लीटर 800 मी.ली. देशी मदिरा कीमत 21,700/- रुपये एवं 01 एक्टीवा वाहन जप्त
कुल मशरूका 31,700/- रूपये ।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रआर रविन्द्र पाल सिहं, प्रआर शिशुपाल सैनी, प्रआर राजेश कुमार, आर कपिल कौशिक, आर अरविन्द यादव, आर. रितेश तिवारी, आर अविनाश भारती,आर धर्मवीर सिंह, आर राहुल जाट, आर कृष्ण अवतार, आर गोविन्द प्रजापति, मआर कृतिका परमार की सराहनीय भूमिका रही है ।





