थाना गोविंदपुरा क्षेत्र में महिला जागरूकता सम्मेलन का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को विभिन्न प्रासंगिक कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पुलिस विभाग द्वारा संचालित समस्त हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।

सम्मेलन में कठपुतली शो के माध्यम से सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर सरल एवं प्रभावी ढंग से जागरूकता संदेश दिए गए। साथ ही, प्रशिक्षित बालिकाओं द्वारा सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन (डेमो) प्रस्तुत कर महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 170-180 महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी श्रीमती मंजुलता खत्री एवं एसीपी गोविंदपुरा श्रीमती अदिति बी. सक्सेना उपस्थित रहीं, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

keyboard_arrow_up
Skip to content