> एसीपी के घर में ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर 04 नकबजन गिरफ्तार
> आरोपियों से नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात, बर्तन, सिक्के व मूर्ति, कार तथा मोबाईल फोन बरामद
> आरोपियों के विरुद्ध देश के कई राज्यों एवं म.प्र. के कई जिलों में हैं आपराधिक प्रकरण दर्ज
> थाना कोलार व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही
> शेष सामग्री की बरामदगी व अन्य अपराधों में पूछताछ हेतु आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड, लेकर पूछताछ की जा रही है।

———-00———-

घटना का विवरण..- थाना कोलार रोड भोपाल में दिनांक 11.09.26 को फरियादी विजय कुमार दुबे पिता बी.जी. दुबे उम्र 54 वर्ष निवासी डीके-2/507 दानिशकुंज कोलार रोड भोपाल ने रिपोर्ट किये कि दिनांक 10.09.2026 के करीबन 09.00 बजे ड्यूटी पर चला गया था घर पर पत्नी वसुधा दुबे थी जो करीबन 11.30 बजे घर पर ताला लगा कर उज्जैन चली गई थी मैं ड्यूटी से दिनांक 11.09.2026 के करीबन 00.30 बजे वापस आकर देखा कि घर के मेन गेट में लगा ताला टूटा था अन्दर जाकर देखा तो घर में रखे लोन के 10 लाख रू. व सोने चांदी के जेवरात, सिक्के व बर्तन तथा मूर्ति नहीं थे जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, फरि. की रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान अति. पुलिस आयुक्त द्वारा शीघ्र ही माल मुल्जिम की बरामदगी हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

उक्त तारतम्य में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, श्री आदर्शकांत शुक्ला पुलिस उपायुक्त जोन-4, श्री संजीव कुमार पाठक, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4, अति. पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं आलोक श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त चुनाभट्टी के सतत निर्देशन में थाना प्रभारी कोलार रोड के नेतृत्व में थाना कोलार रोड व क्राईम ब्रांच की पृथक पृथक संयुक्त टीम गठित की गयी।

उक्त गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास व आने जाने वाले रास्तों पर ट्रैक करते हुये घटना स्थल से सोनकच्छ देवास तक के करीब 1500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तथा प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के हुलिया व तकनीकी सहायता से पाया गया कि आरोपीगण घटना दिनांक को स्विफ्ट कार क्र MP09CM0536 से आये थे। प्राप्त साक्ष्य व हुलिया के आधार पर आरोपीगण दीपक गुर्जर, पवन आर्य, रोहित पाल व देवेन्द्र गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जिनके द्वारा घटना दिनांक समय चारों आरोपियों द्वारा कार से भोपाल आकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया जिससे प्रकरण में चोरी गयी नगदी, सोने चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्ति व सिक्के जब्त किये गये तथा आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्र MP09CM0536 एवं मोबाईल फोन तथा आई फोन जब्त किये गये हैं।

> अन्य आरोपियों व अन्य प्रकरणों में पूछताछ करने हेतु पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की जा रही है।
> आरोपीगणों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों एवं म.प्र. के विभिन्न जिलों के कई थानों में भी हैं आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं जिनकी पुष्टि भी संबंधित थाना से करायी जा रही है।

महत्वपूर्ण भूमिका:-
> उक्त कार्यवाही में थाना कोलार रोड से थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक संजय सिंह सोनी, उनि जनार्दन मिश्रा, उनि मनोज यादव, सउनि सुनील त्रिपाठी, प्रआर 110 दौलत मालवीय, प्रआर प्रदीप मिश्रा, प्रआर 372 अनुज सिंह, आर. 941 ऋषिकेश त्यागी, आर. 1147 मोहित जाट
> थाना अपराध शाखा से- निरीक्षक राजकुमार कुंसरिया, उनि चन्द्रमोहन, सउनि नंदलाल टंकाम, सउनि सादिक खान, सउनि सुनील आरख, प्रआर 947 मुकेश सिंह, प्रआर 698 नारायण मीणा, प्रआर जय प्रकाश, प्रआर मुजफ्फर, प्रआर विख्यजीत, प्रआर 1859 प्रदीप, प्रआर, वीरबल, प्रआर मुकेश मीणा, प्रआर 1662 कुशलपाल सिंह, आर. राहुल ठाकुर, आर. शैलेन्द्र कौरव, आर. पवनेश, आर. मलखान, आर. विजय सेंगर, आर. यासिर खान, आर. आनंद, आर. महसूद, आर. जितेन्द्र चंदेल, आर. नीलेश, आर. इन्दपाल, आर. अभिषेक तकनीकी सेल
> सिटी सर्विलेंस से:- प्रआर 928 इमरान खान, मआर. 2755 पिंकी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम आरोपी:-
01. रोहित पाल पिता घनश्याम पाल उम्र 35 साल नि. म.न.124 ग्राम पंडा खेड़ी मक्सीरोड उज्जैन ( कुल 15 अपराध दर्ज )
02. पवन आर्य पिता रामदास आर्य उम्र 41 साल नि.खटिक मोहल्ला वार्ड नं.04 गोहद भिन्ड ( कुल 39 अपराध दर्ज )
03. दीपक गुर्जर पिता रमेश गुर्जर उम्र 21 साल नि. म.न.1/73 कालानी कालोनी एरोड्रम इन्दौर ( कुल 02 अपराध दर्ज )
04. देवेन्द्र गुर्जर उर्फ देवा पिता रामलाल गुर्जर उम्र 38 साल नि. म.न. 42 गंगा नगर एयरपोर्ट रोड इंदौर ( कुल 15 अपराध दर्ज )

keyboard_arrow_up
Skip to content