कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, डोल ग्यारस के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शांति समिति एवं धर्म गुरुओं की बैठक सम्पन्न-
आगामी त्यौहार जन्माष्टमी गणेशोत्सव, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी के दौरान शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा आज कमिश्नर कार्यालय सभागार शांति समिति, हिंदू उत्सव समिति की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं पुलिस उपायुक्त श्री अखिल पटेल तथा शांति समिति, हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी, धर्म गुरु, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी के अधिकारी उपस्थित रहेl
बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने त्यौहार के दौरान शहर में शांति, आमजनों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु चर्चा की गई तथा त्यौहारों की तैयारियों, जुलूस मार्ग, बिजली इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही उपस्थित नागरिको से सुझाव भी जाने गए। समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही सभी त्यौहार शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्वक एवं भाई चारे की भावना से मनाने का आग्रह कियाl प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस का सहयोग करने व किसी भी अफवाहों पर ध्यान नही देने व पुलिस को सूचना देने हेतु अपील कीl





