भोपाल दिनांक- 15/03/26 – पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री अखिल पटेल( भा.पु.से.), एवं पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्री मयूर खंडेलवाल(भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण मे अलग अलग 10 टीमे लूट के अपराधियो की धडपकड के लिये लगाई गई, इन टीमो का जमीनी स्तर पर नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम श्री अनिल वर्मा, एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय द्वारा किया गया । यह कि दिनांक 08/03/26 को फरियादी दिव्यांग बरोट पिता श्री भरत बरोट उम्र 25 साल निवासी मकान नं. एच 16 स्टर्लिंग ग्रीन बिला-2 थाना चूनाभट्टी भोपाल मोबाईल नम्बर 9898011582 ने थाना उपस्थित आकर स्मार्ट सिटी रोड थाना श्यामलाहिल्स भोपाल मे दो अज्ञात एक्टिवा सवार लडको द्वारा गाडी रोककर बैग मे रखे 55,50,000 रु. (पचपन लाख पचास हजार रुपये) छीन कर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अप.क्र.48/26 धारा 309(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचना अज्ञात एक्टिवा सवार आरोपीगणो की लगातार तलाश पतारसी की जा रही थी । जिसमे से निम्न आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारशुदा आरोपी – 1.हैदर उर रहमान पिता तस्लीम उर रहमान उम्र 21 साल निवासी म.न. 25 गली नम्बर 02 खलील मंजिल पीरगेट थाना कोतवाली भोपाल (घटना को अंजाम)

2.फाजिल उर्फ भूरा पिता आसिफ अली उम्र 19 साल निवासी म.न. 275 गली न. 01 प्रतापनगर थाना श्यामलाहिल्स भोपाल (घटना को अंजाम)

3.अलफेज अली पिता इरशाद अली उम्र 18 साल निवासी गली न. 02 म.न. 16 लक्ष्मीगंज गल्ला मण्डी थाना जहाँगीराबाद भोपाल (घटना को अंजाम)

4.मुज्जमिल पिता शमी हसन उम्र 19 साल निवासी पठार वाली गली जीपीओ के पास कोतवाली स्थायी पता ग्राम कजलीखेडा सब्जी मण्डी के पीछे थाना कजलीखेडा भोपाल (घटना को अंजाम)

5.शान डिसेन्ट उर्फ उमाम पिता जावेद खान उम्र 19 साल निवासी आई.पी.सी कालेज के पीछे समी का मकान खानूगाँव थाना कोहेफिजा भोपाल ( घटना को अंजाम )

6.सोहेल उर्फ गुड्डा पिता अब्दुल हमीद उम्र 29 साल निवासी गुड्डू भाई का मकान हनीफ कालोनी हाउसिंग बोर्ड करोंद थाना निशातपुरा ( लूट के पैसो को रखना )

7.अनवर शेख पिता रहीश शेख उम्र 32 साल निवासी म.न. 02 नव विहार सब्जी मण्डी आरिफ ट्रांसपोर्ट के पीछे थाना मंगलवारा भोपाल (बारदात की योजना )

8.अब्दुल नवेद पिता अब्दुल वहीद उम्र 38 साल निवासी म.न. 05 न्यू औकाब कालोनी बागफरहत अफजा थाना एशबाग भोपाल (बारदात की योजना )

9. शानू उर्फ साजिल अहमद पिता जहीर अहमद उम्र 21 साल निवासी म.न. 10 गली न. 05 नीम रोड जिंसी जहाँगीराबाद भोपाल (बारदात की योजना )

10.सलमान समद पिता अब्दुल समद उम्र 36 साल निवासी म.न. 05 रफीकिया स्कूल के पास चौकी इमामबाडा थाना कोतवाली भोपाल (बारदात की योजना )

11.गौरव चेतवानी पिता स्व. कन्हैयालाल उम्र 31 साल निवासी म.न. 263 एलआईजी हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना टीलाजमालपुरा भोपाल (बारदात की योजना )

12.फैसल खान पिता आफाक खान उम्र 28 साल निवासी झुग्गी न 1660 मैदा मिल के पास अर्जुननगर थाना एमपीनगर भोपाल (बारदात की योजना )

फरार आरोपी – 01 फरदीन , 02 जावेद, 3.आसिम, व अन्य

जप्तशुदा मशरूका – नगदी लगभग 35 लाख, 02 मो.सा. ,01 एक्सेस स्कूटी, 01 सवारी ,आटो, 09 मोबाईल

आरोपियो का अपराध करने का तरीका / योजना – गौरव चेतवानी जो कि एकाउण्टेंट का काम करता है, आनलाईन सट्टा खेलने का शोकीन था उसके ऊपर करीब 04-05 लाख रूपये का कर्ज हो गया था, और जिसे पता था हवाला के पैसा इधर से उधर जाता रहता है ,इसलिये उसने ये बात अपने दोस्त अनवर शेख को बताकर योजना बनाई, अनवर शेख ने अपने दोस्त अब्दुल नवेद को हवाला का पैसा लूटने के संबंध मे बात की , नवेद ने अपने दोस्त आसिम से बात की, घटना के एक दिन पहले आसिम,नवेद, सलमान, शानू, भोपाल टाकीज के पास मिले, जिन्होने हवाला का पैसा लूटने की योजना बनाई, उसी दिन नवेद, आसिम, फैसल व अनवर ने हवाला का पैसा ले जाने का पूरे रूट की रैकी की । फिर शानू ने शान , हैदर व फरदीन को हवाला के पैसे लूटने को बोला, तथा इनको समझाया कि तुम्हे कुछ नही करना है, बस पैसा ले जाने वालो की गाडी मे टक्कर मारकर गाडी को रोकना है, पैसा पीछे से दूसरे लोग उठा लेंगे । घटना दिनांक 07/03/26 को योजना के मुताबिक पालिटेक्निक चौराहे पर शान, फरदीन, हैदर, मुज्जमिल, अल्फेज, एवं भूरा बारदात करने हेतु एकत्रित हुये, योजना के मुताबिक गौरव चेतवानी ने हवाला का पैसा ले जाने वाले व्यक्तियो के पहने हुये कपडे व हुलिया के बारे मे एवं गाडी की लोकेशन की पूरी जानकारी अनवर शेख को दी, अनवर शेख अपने दोस्त फैसल को साथ लेकर पैसा ले जाने वाली एक्टिवा का पीछा करने लगा, अनवर शेख द्वारा पैसा ले जाने वालो की जानकारी नवेद को दी, नवेद ने जानकारी शानू को दी । शानू ने शान उर्फ डिसेन्ट को जानकारी दी कि गाडी पालिटेक्निक के पास आने वाली है थोडी देर बाद हवाला का पैसा ले जाने वाले व्यक्ति पालिटेक्निक से स्मार्ट सिटी रोड की तरफ जैसे ही जाने लगे तो योजना के मुताबिक पूर्व से पालिटेक्निक चौराहे पर खडे शान, फरदीन, हैदर, मुज्जमिल, अल्फेज, एवं फाजिल उर्फ भूरा अपनी दो एक्सेस गाडी से उनका पीछा करने लगे, आंचलिक विज्ञान केन्द्र के पास शान ने पैसा ले जा रहे व्यक्तियो की एक्टिवा के आगे अपनी गाडी अडा दी, और अल्फेज ने गाडी पीछे से अडा दी फिर फरदीन व फाजिल उर्फ भूरा ने अपने पास रखी छुरी निकालकर पैसा ले जाने वालो की डराया धमकाया और उनसे पैसा छीन कर भाग गये ।

सराहनीय भूमिका – थाना क्राइम ब्रांच से मुख्य भूमिका उनि सूरज सिंह रंधावा, उनि गोविन्द यादव, उनि नितिन पटेल, उनि अंकित शर्मा, सउनि सादिक खान, प्र.आर. विश्वजीत भार्गव, प्र.आर. मुजफ्फर अली, आर. आनंद, आर. अजीत सिंह, आर लक्ष्मण तोमर, आर. घनश्याम , आर. महेन्द्र सिंह राजपूत, आर. फिरोज, आर. जितेन्द्र, आर अभिषेक, आर. नीलेश, आर. वृजमोहन व्यास,आर. जावेद मोहम्मद, म. प्र.आर. पार्वती, म.आर. दीपिका राठौर, म.आर. क्षमा राजपूत, की सराहनीय भूमिका रही ।

थाना श्यामलाहिल्स से थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कौर संधु, उनि मोहन शर्मा, उनि घूमेन्द्र सिंह, सउनि रविश पटेल, सउनि शिवशंकर, सउनि अशोक कुमार, प्र.आर.हीरेन्द्र, प्र.आर. यशवंत, प्र.आर. कमलेश, प्र.आर. महेन्द्र, प्र.आर. रामप्रसाद, म.प्र.आर. संतोष तनवे, आर. विशाल, आर. सौरभ, आर.प्रशांत, आर.समर, आर. आशीष, आर. यश, म.आर. आरजू, म.आर.प्रतिभा एवं अन्य, थाना चूनाभट्टी से सउनि लालजी मिश्रा, थाना तलैया से निरीक्षक दीपक डेहरिया, उनि कमलेश, प्र.आर. सुनील तिवारी, आर प्रयाग कुमार, आर. धर्मेन्द्र रघुवंशी, आर पवन तिवारी, थाना गौतमनगर से निरीक्षक महेन्द्र ठाकुर, थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक संजय सोनी की सराहनीय भूमिका रही ।

1.हैदर उर रहमान पिता तस्लीम उर रहमान उम्र 21 साल निवासी म.न. 25 गली नम्बर 02 खलील मंजिल पीरगेट थाना कोतवाली भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र.अप.क्र.,धारा थाना

01-  188/24, 115(2),296,3(5),118(1),351(3) बीएनएस कोतवाली

02- 06/25, 115(2),296,3(5),324(4),351(3) बीएनएस चूनाभट्टी

03- 177/25, 115(2),296,3(5), 351(3) बीएनएस शाह.बाद

04- 661/25, 115(2),126(2),296(ए),3(5),309(6),310(2),317(3) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट शाह.बाद

05- 48/26, 309(4) बीएनएस श्यामलाहिल्स

2.फाजिल उर्फ भूरा पिता आसिफ अली उम्र 19 साल निवासी म.न. 275 गली न. 01 प्रतापनगर थाना श्यामलाहिल्स भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र. अप.क्र.,धारा थाना

01 – 30/25, 115(2),296,3(5),118(1),119(1),351(3) बीएनएस श्यामलाहिल्स भोपाल

02 -150/25 ,115(2),296,3(5), 351(3) बीएनएस श्यामलाहिल्स भोपाल

03 -151/25 , 126(2),296,118(1),3(5) बीएनएस श्यामलाहिल्स भोपाल

04 – 185/25, 296,115(2),118(2),351(2),3(5) बीएनएस, इजाफा 118(2) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट श्यामलाहिल्स भोपाल

05 – 48/26, 309(4) बीएनएस श्यामलाहिल्स

3.अलफेज अली पिता इरशाद अली उम्र 18 साल निवासी गली न. 02 म.न. 16 लक्ष्मीगंज गल्ला मण्डी थाना जहाँगीराबाद भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र.अप.क्र.धारा थाना

01 – 526/22 , 294,323,506,34 भादवि जहांगीराबाद

02 – 191/25, 304,317(2) बीएनएस शाहपुरा

03 – 109/25, 304 बीएनएस शाहपुरा

04 – 48/26, 309(4) बीएनएस श्यामलाहिल्स

4.मुज्जमिल पिता शमी हसन उम्र 19 साल निवासी पठार वाली गली जीपीओ के पास कोतवाली स्थायी पता ग्राम कजलीखेडा सब्जी मण्डी के पीछे थाना कजलीखेडा भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र,अप.क्र. धारा थाना

01 -48/26, 309(4) बीएनएस ,श्यामलाहिल्स

5.शान डिसेन्ट उर्फ उमाम पिता जावेद खान उम्र 19 साल निवासी आई.पी.सी कालेज के पीछे समी का मकान खानूगाँव थाना कोहेफिजा भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र, अप.क्र.धारा थाना

01 – 306/23 294,323,327,506,34 भादवि शाह.बाद

02 -188/24 115(2),118(1),296,3(5), 351(1) बीएनएस कोतवाली

03 – 178/24, 294,323,327,506,34 भादवि शाह.बाद

04 – 683/25, 115(2),118(1),118(2),296,3(5),351(2) बीएनएस शाह.बाद

05 – 06/25 115(2),296,3(5),324(4),351(3) बीएनएस चूनाभट्टी

06 – 430/25 191(2),191(3),3(5),324(4),351(3) बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट गांधीनगर

07 – 563/25 ,115(2),296,3(5),324(2),351(3) बीएनएस गौतमनगर

08 – 625/25, 78(1),296(ए), 351(3) बीएनएस  गौतमनगर

09 – 126/25,  115(2),118(1),140(3),140(4),238,296,3(5), 351(1) बीएनएस, पाक्सो एक्ट 66(ई,67बी आईटी एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट एमपीनगर

10 – 48/26 , 309(4) बीएनएस  श्यामलाहिल्स

6.सोहेल उर्फ गुड्डा पिता अब्दुल हमीद उम्र 29 साल निवासी गुड्डू भाई का मकान हनीफ कालोनी हाउसिंग बोर्ड करोंद थाना निशातपुरा

आपराधिक रिकार्ड

क्र अप.क्र. धारा थाना

01 – 48/26 ,309(4) बीएनएस श्यामलाहिल्स

7.अनवर शेख पिता रहीश शेख उम्र 32 साल निवासी म.न. 02 नव विहार सब्जी मण्डी आरिफ ट्रांसपोर्ट के पीछे थाना मंगलवारा भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र अप.क्र. धारा थाना

01 -48/26, 309(4) बीएनएस श्यामलाहिल्स

8.अब्दुल नवेद पिता अब्दुल वहीद उम्र 38 साल निवासी म.न. 05 न्यू औकाब कालोनी बागफरहत अफजा थाना एशबाग भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र,अप.क्र.धारा थाना

01 -48/26, 309(4) बीएनएस श्यामलाहिल्स

9. शानू उर्फ साजिल अहमद पिता जहीर अहमद उम्र 21 साल निवासी म.न. 10 गली न. 05 नीम रोड जिंसी जहाँगीराबाद भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र ,अप.क्र. धारा थाना

01 – 48/26 , 309(4) बीएनएस श्यामलाहिल्स

10.सलमान समद पिता अब्दुल समद उम्र 36 साल निवासी म.न. 05 रफीकिया स्कूल के पास चौकी इमामबाडा थाना कोतवाली भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र , अप.क्र.धारा थाना

01 – 08/20 ,294,323,506 भादवि  कोतवाली

02 – 48/26, 309(4) बीएनएस श्यामलाहिल्स

11.गौरव चेतवानी पिता स्व. कन्हैयालाल उम्र 31 साल निवासी म.न. 263 एलआईजी हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना टीलाजमालपुरा भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र. अप.क्र. धारा थाना

01 – 48/26, 309(4) बीएनएस श्यामलाहिल्स

12.फैसल खान पिता आफाक खान उम्र 28 साल निवासी झुग्गी न 1660 मैदा मिल के पास अर्जुननगर थाना एमपीनगर भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र अप.क्र. धारा थाना

01 – 48/26  309(4) बीएनएस  श्यामलाहिल्स

 

keyboard_arrow_up
Skip to content