भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा आज जे.पी. नगर, थाना गौतम नगर में नागरिकों से जनसंवाद किया गया। जनसंवाद में नागरिकों द्वारा विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव रखे गए।
नागरिकों ने जे.पी. नगर गली नंबर-3 स्थित स्कूल के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने का सुझाव दिया। एक महिला ने शिकायत की कि कुछ लोग उसके घर के सामने बैठकर शराब पीते हैं, जिससे परेशानी होती है, कार्रवाई की मांग की। वहीं नागरिकों ने सड़कों पर बैठी गाय-भैंसों से आवागमन बाधित होने और हादसे की आशंका की बात भी रखी, CP द्वारा सभी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस दौरान CP ने नागरिकों को ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई और साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन व ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने को लेकर जागरूक किया। अवैधानिक गतिविधि दिखने पर डायल 112 पर कॉल करने और मादक पदार्थ व अवैध हथियारों की सूचना मोबाइल नंबर 7587648330 पर देने की अपील की, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।





