2.51 ग्राम मादक पदार्थ एमडी एवं 01 एंड्रॉइड मोबाइल फोन को जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
❖ क्राइम ब्रांच भोपाल की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।
❖ आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया ।
❖ आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई।
❖ अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी।
❖ आरोपी के कब्जे से लगभग 80000 /- करीब मसरुका जप्त ।
क्राइम ब्रांच भोपाल प्रेस नोट शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।
अपराध का विवरणः क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बागसेवनिया स्थित जलसा होटल के कमरा नंबर 403 में दबिश दी गई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल के उक्त कमरे में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर अपने पास रखकर ग्राहकों को बेचने के उद्देश्य से उनके आने का इंतजार कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर विधिवत प्राधिकार प्राप्त किया गया तथा पुलिस टीम होटल पहुँची। होटल मैनेजर की उपस्थिति में कमरा नंबर खुलवाया गया, जहाँ मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल राठौर, पिता दशरथ सिंह राठौर, उम्र 34 वर्ष, निवासी पंचायत भवन के पास, ग्राम बिलकिसगंज, जिला सीहोर बताया। नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में रखा सफेद पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी ने उक्त पदार्थ को एमडी बताया। पुलिस टीम द्वारा अनुभव एवं प्रशिक्षण के आधार पर प्रारंभिक परीक्षण करने पर पदार्थ एमडी जैसा प्रतीत हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर कुल वजन 2.51 ग्राम पाया गया। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से एक ग्रे रंग का सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया, जिसके माध्यम से मादक पदार्थ के स्रोत, संबंधित व्यक्तियों एवं संपर्कों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु जांच की जाएगी। संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य के माध्यम से कराई गई। आरोपी अनिल राठौर के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में मादक पदार्थ के वास्तविक स्वरूप की पुष्टि रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
भोपाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
आरोपियों की जानकारी:
क्र नाम पता आरोपी व्यवसाय अपराधिक रिकार्ड
1 .अनिल राठौर, पिता दशरथ सिंह राठौर, उम्र 34 वर्ष, निवासी पंचायत भवन के पास, ग्राम बिलकिसगंज, जिला सीहोर ब्रोकर का काम करता है ।
सराहनीय भूमिका- निरी. जितेन्द्र गढ़वाल, उनि जसवंत सिंह, प्र.आर. कुंवर बहादुर, आर. देवेन्द्र पलोदिया, आर. निलेश वर्मा, , पवनेश कुमार, विवेक नामदेव ।





