आरोपियों के कब्जे से लगभग 850 ग्राम अवैध गांजा 2 मोवाइल फोन व 01 तलवार जप्त ।
चाय नाश्ता की दुकान की आड़ में कर रहे थे अवैध मदाक पदार्थ की तस्करी ।
पूछताछ में गांजा के स्त्रोत एवं सप्लायर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच जारी है।
आरोपियों से गांजा सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी।
थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री चन्द्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदर्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
प्रथम कार्यवाही में क्राइम ब्रांच टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चिरायु अस्पताल बैरागढ़ के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़े हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर पकडा जिसको स्वयं का परिचय देकर उससे उसका नाम पता पूछा जो अपना नाम जो अपना नाम 1.विशाल केसवानी उर्फ बद्दी पिता स्व.दौलत राम केसवानी उम्र 28 साल नि.लोहापीटा गली सीहोर नाका बैरागढ़ भोपल 2.संजय राठोर उर्फ संजू पिता भगवान सिंह राठोर उम्र 26 साल.लोहापीटा गली सीहोर नाका बैरागढ़ भोपाल का बताया तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से लगभग 790 ग्राम गांजा एवं 02 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।
द्वितीय कार्यवाही में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गांधी नगर स्थित हरी मजार के पास कुछ व्यक्ति गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिसको स्वयं का परिचय देकर उससे उसका नाम पता पूछा जो अपना अपना नाम 1.शराफत अली पिता शौकत अली उम्र 47 साल नि.ग्राम बिछीया टप्पर दौराहा जिला सीहोर हाल पता शाविर भाई का मकान 12 दुकान हाउसिंग बोर्ड करोंद भोपाल 02. अमन खान पिता कादर खान उम्र 22 साल नि.म.न.11,मजार के सामने सरकारी स्कूल के पीछे गांधी नगर भोपाल 03. दीपेश यदुवंशी पिता स्व.सिपतलाल यदुवंशी उम्र तेली वाली गली छावनी मंगलवारा भोपाल हालपता चुन्नी लाल का मकान सरकारी स्कूल के पीछे गांधी नगर भोपाल का बताया किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 60 ग्राम गांजा बरामद हुआ । वहीं आरोपी अमन खान के कब्जे से एक अवैध धारदार दोधारी तलवार भी जप्त की गई।
दोनों कार्यवाहियों में आरोपियों के कब्जे से कुल 850 ग्राम गांजा, 02 मोबाइल फोन एवं 01 अवैध धारदार तलवार जप्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं आरोपी अमन खान के विरुद्ध अतिरिक्त रूप से धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से गांजा के स्त्रोत, सप्लायर एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे की विवेचना की जा रही है ।
क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यसाय आपराधिक रिकॉर्ड
1 विशाल केसवानी उर्फ बद्दी पिता स्व. दौलतराम केसवानी उम्र 28 वर्ष निवासी लोहापीटा गली, सीहोर नाका, बैरागढ़ भोपाल 8 वी चाय नाश्ता की दुकान चलाता है अप.क्र 129/25 धारा 13, 22, 5, 8, 8/20 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
2. संजय राठौर उर्फ संजू पिता भगवान सिंह राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी लोहापीटा गली, सीहोर नाका, बैरागढ़ भोपाल 9 वी कोई काम नही करता अप.क्र 88/26 धारा 8/20 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
3 शराफत अली पिता शौकत अली उम्र 47 साल नि.ग्राम बिछीया टप्पर दौराहा जिला सीहोर हाल पता शाविर भाई का मकान 12 दुकान हाउसिंग बोर्ड करोंद भोपाल 5 वी डेयरी का काम अप.क्र 89/26 धारा 8/20 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
4 अमन खान पिता कादर खान उम्र 22 साल नि.म.न.11,मजार के सामने सरकारी स्कूल के पीछे गांधी नगर भोपाल 5 कबाडे का काम करता है अप.क्र 89/26 धारा 8/20 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
5 दीपेश यदुवंशी पिता स्व.सिपतलाल यदुवंशी उम्र तेली वाली गली छावनी मंगलवारा भोपाल हालपता चुन्नी लाल का मकान सरकारी स्कूल के पीछे गांधी नगर भोपाल अनपढ़ कचरा बिनने का काम करता है अप.क्र 89/26 धारा 8/20 NDPS थाना क्राइम ब्रांच
जप्त मशरुका
सराहनीय भूमिका – सउनि विजय सिंह,प्रआर देवासिंह,प्रआर विनोद सिसोदिया,प्रआर बीरवल रजक,प्रआर मुकेश मीणा,आर राहुल ठाकुर,आर प्रशांत,आर जीतू जादौन,आर मलखान,आर सैय्यद मेहमूद,आर मनीष कौरव की रहा




