क्राइम ब्रांच भोपाल की आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही कर 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

 अवैध हथियार बेचने वाला सरगना अली खान निवासी खरगौन गिरफ्तार ।

 खरगौन से भोपाल लाकर बेचता था अवैध हथियार ।

 शहर में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई ।

 कुल जप्ती में 03 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 05 जिंदा कारतूस एवं 08 मोबाइल फोन शामिल हैं।

 आरोपियों से जप्त मशरूका की कुल कीमती लगभग 4 लाख रूपये ।

 अधिकांश आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड पाए गए हैं ।

 सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।

 भोपाल पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी।

 आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी,अवैध हथियारो की तस्करी के बडे खुलासे की संभावना ।

 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा १०७ के अनुसार अपराधियों की संपत्ति की होगी जब्ती एवं कुर्की ।

 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी ।

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध आर्म्स तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध हथियारो तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।

क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा शहर में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस एवं मोबाइल फोन जप्त किये गये हैं। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में निरंतर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई । क्राइम ब्रांच की टीम गुंडा-बदमाशों की तलाश एवं पतारसी हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के सब्बन चौराहा के पास एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सीआई कॉलोनी स्थित जदा कब्रिस्तान गेट के पास एक युवक अवैध देशी पिस्टल एवं कारतूस लेकर खड़ा है तथा ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई ।घेराबंदी के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम दानिश उर्फ दन्नी खान पिता शरीफ खान उम्र 20 वर्ष निवासी हाईलाइट अपार्टमेंट, सेकेंड ब्लॉक, रेतघाट थाना तलैया भोपाल बताया। तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से एक देशी पिस्टल मैगजीन सहित बरामद हुई। जांच करने पर मैगजीन में एक जिंदा कारतूस पाया गया इस पर आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-A) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से मौके पर ही पिस्टल, कारतूस एवं एक मोबाइल फोन विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इसी क्रम में क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी की निशादेही पर अन्य स्थानों पर भी लगातार कार्यवाही करते टीटी नगर स्टेडियम के पास पार्क की बाउंड्री क्षेत्र से मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद याहया उम्र 24 साल निवासी मकान नम्बर 19 गली नम्बर 2 इस्लामी गेट कबीठ पुरा थाना टीला जमालपुरा एवं मोहम्मद मुस्तफा पिता मोहम्मद आशिफ उम्र 20 निवासी म न 6 गली नंबर 2 ओल्ड पोस्ट ऑफिस पुराना किला रेत घाट रोड थाना तलैया को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा एवं मोबाइल फोन जप्त किये गये । खटलापुरा रोड स्थित जल क्रीड़ा केंद्र के पास से तालिब खान पिता, कफील खान उम्र ,19 पता , मकान न, b/ 56 अशोका गार्डन न को एक पिस्टल एवं जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया । करिश्मा पार्क (एमवीएम कॉलेज के पास) क्षेत्र में दबिश देकर अरशान खान पिता इरफान खान उम्र 21 साल निवासी मकान नंबर 431, अक्सा मस्जिद के पास, डेयरी फार्म, खानू गांव एवं सरफराज पठान पिता सर्वर उल्ला उम्र 26 साल पता बिस्मिल्ला मस्जिद के पास खानू गांव भोपाल को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से जिंदा कारतूस एवं मोबाइल फोन जप्त किये गये । लालघाटी ब्रिज के नीचे से गुफऱान पिता मुशीर खान उम्र 23 साल निवासी वार्ड न. 12 इन्द्रा कॉलानी थाना सुल्तानपुर को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

अली ख़ान पिता अय्यूब ख़ान उम्र 25 साल निवासी हीरा मस्जिद के पीछे अमन नगर खरगोन को भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 03 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 05 जिंदा कारतूस एवं मोबाइल फोन जप्त किये गये हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अधिकांश आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। विशेष रूप से मोहम्मद अमन, मोहम्मद मुस्तफा एवं गुफरान के विरुद्ध कई आपराधिक रिकॉर्ड पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि ये आरोपी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं ।

मुख्य तस्कर अली खान निवासी खरगौन ने अवैध हथियार बडवानी जिले के सिकलीगर से खरीदना बताया एवं अन्य गिरफ्तारशुदा आरोपियों से पूछताछ में भोपाल शहर में अन्य तस्करो को अवैध हथियार बेचना बताया है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।

क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है, जिससे शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-

क्र नाम पता आरोपी व्यसाय आपराधिक रिकार्ड

01 दानिश उर्फ दन्नी खान पिता शरीफ खान उम्र 20 वर्ष निवासी हाईलाइट अपार्टमेंट, सेकेंड ब्लॉक, रेतघाट थाना तलैया चिकन की दुकान
अप.क्र 47/26 धारा (1-A) आर्म्स एक्ट थाना क्राइम ब्रांच

02 मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद याहया उम्र 24 साल निवासी मकान नम्बर 19 गली नम्बर 2 इस्लामी गेट कबीठ पुरा थाना टीला जमालपुरा सीट कबर का काम एमपी नगर में
1.अप.क्र 120/2025 धारा 115(2),118(2),296,351(2) BNS थाना MAHARANPRATAPNAGAR
2.अप.क्र 151/2026 धारा 25 ARMS, 110, 115(2), 296(A), 3(5) BNS थाना SHAHJAHANABAD
3.अप.क्र 47/26 धारा (1-A) आर्म्स एक्ट थाना क्राइम ब्रांच

03 मोहम्मद मुस्तफा पिता मोहम्मद आशिफ उम्र 20 निवासी म न 6 गली नंबर 2 ओल्ड पोस्ट ऑफिस पुराना किला रेत घाट रोड थाना तलैया 6267780893 पढाई
अप.क्र1.अप.क्र 90/24 धारा294,323,324,506,34 भादवि थाना तलैया
2.अप.क्र 157/22 धारा 294,323,324,326,34,506 भादवि 25 आर्म्स एक्ट थाना तलैया
3.अप.क्र 161/25 धारा 115(2),296,3(5),351 बीएनएसथाना श्यामला हिल्स
4.अप.क्र74/25 धारा 115(2),296,3(5),351 बीएनएस थाना श्यामला हिल्स
5.अप.क्र18/26 धारा 115(2),296,3(5),351 बीएनएस थाना तलैया
6.अप.क्र86/26 धारा 110,115(2)269(,3(5) 351,(2) बीएनएश थाना तलैया
7. अप.क्र108/26 धारा 109,(1),296(बी)3(5),बीएनएस थाना तलैया
8.अप.क्र47/26 धारा (1-A) आर्म्स एक्ट थाना क्राइम ब्रांच

04 तालिब खान पिता, कफील खान उम्र 19 साल निवासी मकान न, b/ 56 अशोका गार्डन प्रोपर्टी का कम
1.अप.क्र 47/26 धारा (1-A) आर्म्स एक्ट थाना क्राइम ब्रांच

05 अरशान खान पिता इरफान खान उम्र 21 साल
पता: मकान नंबर 431, अक्सा मस्जिद के पास, डेयरी फार्म, खानू गांव प्रोपर्टी का कम
1.अप.क्र 47/26 धारा (1-A) आर्म्स एक्ट थाना क्राइम ब्रांच

06 सरफराज पठान पिता सर्वर उल्ला उम्र 26 साल पता बिस्मिल्ला मस्जिद के पास खानू गांव भोपाल प्रोपर्टी का कम
1.अप.क्र 47/26 धारा (1-A) आर्म्स एक्ट थाना क्राइम ब्रांच

07 गुफऱान पिता मुशीर खान उम्र 23 साल निवासी वार्ड न. 12 इन्द्रा कॉलानी थाना सुल्तानपुर पान की दुकान
1. अप.क्र 140/20 धारा 194,323,34,506 भादवि थाना सुल्तानपुर
2. अप.क्र 191/21 धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग थाना सुल्तानपुर
3. अप.क्र 267/25 धारा 115(2),296,3(5),351 (3) बीएनएस थाना सुल्तानपुर
4. अप.क्र 150/24 धारा 294,324,506,34 भादवि थानाजीआरपी रानी कमलापति थाना भोपाल
5. अप.क्र 47/26 धारा 25(1-ए) आर्म्स एक्ट थाना क्राईम ब्रांच भोपाल
08 अली ख़ान पिता अय्यूब ख़ान उम्र 25 साल निवासी हीरा मस्जिद के पीछे अमन नगर खरगोन
मैकेनिक 1.अप.क्र 47/26 धारा (1-A) आर्म्स एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
2. अप.क्र 185/20 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट 379,419 भादवि थाना पलसूद
अन्य अपराधो की icjs से तलाश क जा रही है

जप्त मशरुका-

सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी अशोक मरावी, उनि इरशाद अंसारी,उनि नितिन पटेल,सउनि सादिक खान,प्रआर विश्वजीत भार्गव, प्रआर मुज्जफर अली, प्रआर मुकेश सिंह ,आर मुकेश शर्मा, आर नीरज यादव, आर प्रदीप सिंह,आर रणधीर सिंह, आर.यासिर खान,आर जितेन्द्र चंदेल,आर विवेक नामदेव मआर संध्या शर्मा ।

keyboard_arrow_up
Skip to content