❖ वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे से 4.66 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कानपुर की महिला गिरफ्तार ।
❖ महिला आरोपिया से बरामद मशरूका की सीमत लगभग 1,35,000/-
❖ एमडी ड्रग्स तस्करी करती साजिया आलम रंगे हाथों दबोची गई ।
❖ क्राइम ब्रांच की लगातर नशे के खिलाफ मुहीम जारी ।
❖ महिला आरोपिया के विरूद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस के तहत का कार्यवाही ।
क्राइम ब्रांच भोपाल प्रेस नोट शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।
अपराध का विवरणः भोपाल शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना क्राइम ब्रांच की टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी, जिसमें अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) की तस्करी करने वाली एक महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया विश्वसनीय मुखबिर ने थाना क्राइम ब्रांच में उपस्थित होकर सूचना दी कि वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास एक संदिग्ध महिला खड़ी है । मुखबिर ने यह भी बताया कि उक्त महिला अपने पास अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) रखे हुए है और किसी ग्राहक को इसकी डिलीवरी देने के लिए वहां पहुंची है । सूचना में यह आशंका भी जताई गई कि यदि समय रहते तत्काल घेराबंदी कर उसे नहीं पकड़ा गया, तो वह मादक पदार्थ को बेचकर ठिकाने लगा देगी या कहीं इधर-उधर कर देगी। सूचना को अत्यंत विश्वसनीय मानते हुए तत्काल टीम रवाना होकर वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास पहुंची पुलिस टीम को बताए हुलिए से मिलती-जुलती एक महिला खड़ी दिखाई दी । पुलिस स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर महिला को पकड़ा और पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम साजिया आलम पिता स्व. मेहबूब आलम उम्र 33 वर्ष मूल निवासी बेगमगंज चमनगंज, थाना आर्य नगर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) एवं वर्तमान निवासी इंद्र विहार कॉलोनी, लालघाटी, थाना कोहेफिजा भोपाल बताया। संदेहिया साजिया आलम की तलाशी ली गई, तो उसने अपने गले में डले दुपट्टे की एक गांठ खोलकर एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी मिली पन्नी में रखे पीले रंग के पाउडरनुमा पदार्थ के बारे में पूछने पर आरोपी महिला ने इसे अवैध मादक पदार्थ एमडी होना स्वीकार किया । मादक पदार्थ का कुल वजन 4.66 ग्राम पाया गया, पुलिस ने मौके से जप्त एमडी ड्रग्स के साथ-साथ तस्करी के नेटवर्क और सप्लायरों की जानकारी खंगालने के लिए आरोपिया एं मोबाइल फोन भी जप्त किया है । आरोपिया साजिया आलम के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है और मामले की अग्रिम विवेचना जारी
आरोपियों की जानकारी:

क्र
नाम पता आरोपी
शैक्षणिक योग्यता
व्यवसाय
1
साजिया आलम पिता स्व. मेहबूब आलम (उम्र 33 वर्ष), मूल निवासी बेगमगंज चमनगंज, थाना आर्य नगर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) हाल- निवासी इंद्र विहार कॉलोनी, लालघाटी, थाना कोहेफिजा भोपाल
M.A
पत्रकारिता

सराहनीय भूमिका- उनि राजकिशोर मिश्रा,सउनि अनिल तिवारी, सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा,आर बृजमोहन व्यास,आर निलेश वर्मा,आर.विजय सेंगर, आर धीरेन्द्र यादव,आर. रणधीर सिंह,म.आर पूजा यादव, म.आर. मुस्कान लामा ।

keyboard_arrow_up
Skip to content