❖ सीसीटीवी फुटेज की मदद से मात्र 10 घंटे में आरोपी को पकड़ा

❖ चोरी हुआ 85000/ मूल्य का सम्पूर्ण मसरुका जप्त

पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( कानून एवं व्यवस्था) श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा दिये गये आदेशानुसार, पुलिस उपायुक्त जोन-2 (प्रभार) श्री आदर्शकांत शुक्ला के निर्देशन में एडिश्नल डीसीपी जोन-2 मिनी शुक्ला, एसीपी बागसेवनिया श्री उमराव सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश थाना प्रभारी कटारा हिल्स को दिए गए, जिसके पालन में थाना प्रभारी कटारा हिल्स उपनिरीक्षक श्री संतोष रघुवंशी द्वारा कार्यवाही की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
फरियादी राजीव तिवारी पिता श्री भोलेन्द्र तिवारी उम्र 48 साल निवासी म.नं. 11 सी सेक्टर सोनागिरी वीमा अस्पताल के पास थाना पिपलानी भोपाल ने बताया कि मैं ए 69 हेज़टेक इण्डस्ट्रीज में एचआर का कार्य करता हुँ । मेरी हेज़टेक इण्डस्ट्रीज फैक्ट्री गेट के अंदर से कोई अज्ञात चोर 150 एएच की पुरानी दस बैट्री चोरी कर ले गया दिनांक 11/11/2026 को दिन में आकर देखा तो रखे गये स्थान पर उक्त बैट्री नही थी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
कार्यवाही – गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास के सीसीटीव्ही केमरो देखने पर सीसीटीव्ही से प्राप्त फुटेज, मुखविर द्वारा बताये गए एवं टीम द्वारा अपना सूचनातंत्र आधार पर आरोपी देव कीर पिता किशोर कीर उम्र 19 साल पता ग्राम कीरत नगर था औबदुल्लागंज जिला रायसेन को घटना के 10 घंटे मे को पकडकर अपराध के बारे मे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर थाना कटारा हिल्स के अप.क्र. 353/2026 धारा 2331(4 ),305 (अ) बीएनएस मे संलिप्ता होने से प्रकरण के आरोपी देव कीर से चोरी की गई बैटरीयों के बारे पूछने पर आरोपी द्वारा चोरी की गयी बैटरी बंगरौदा इण्डस्ट्रीज के पास जंगल में छिपा कर राखी है जिन्हें बिधिबत जप्त किया गया विवेचना जरी है।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी ,सउनि बद्रीप्रसाद , आर. 3624 जितेन्द्र सिंह दांगी, आर 684 राघवेन्द्र पटेल , आर 3631 संत प्रकाश, आर 4162 धरम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

आरोपी- देव कीर पिता किशोर कीर उम्र 19 साल पता ग्राम कीरत नगर था औबदुल्लागंज जिला रायसेन

keyboard_arrow_up
Skip to content